फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Innocents reaching school shivering in cold and fog

ठंड और कोहरे में ठिठुरते स्कूल पहुंच रहे मासूम

Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Innocents reaching school shivering in cold and fog
परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश, खुले हैं माध्यमिक शिक्षा परिषद और अन्य बोर्ड के स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ठंड और कोहरे के बीच छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि परिषदीय विद्यालयों में 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक अवकाश है। वहीं, अन्य बोर्ड के स्कूलों में अभी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा नहीं की गई है, जबकि अन्य बोर्ड के स्कूलों में प्री-नर्सरी और नर्सरी में ढाई से तीन साल तक के बच्चे पढ़ते हैं, उन्हें सर्दी में सुबह 8:50 बजे स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
जनपद में 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद से न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। तीन दिन से सुबह में कोहरा भी है। इसके बीच कड़ाके की सर्दी में स्कूल पहुंचना छोटी कक्षाओं के बच्चों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। खास बात यह है कि बेसिक शिक्षा परिषद के सरकारी स्कूलों में तो अवकाश है, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूल खुल रहे हैं।
विज्ञापन

अवकाश की जरूरत नहीं : डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद ने लखनऊ स्तर से ही शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अवकाश की कोई घोषणा नहीं की गई है। वर्तमान में भी केवल सुबह की ठंड है, दिन में धूप निकल रही है। ऐसे में शीतकालीन अवकाश की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed