{"_id":"66ddf29b819b3ce67500d9c4","slug":"information-regarding-routes-sought-from-depots-for-running-mini-buses-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-130996-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मिनी बसों को चलाने के लिए डिपो से मांगी रूटों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मिनी बसों को चलाने के लिए डिपो से मांगी रूटों की जानकारी
Mon, 09 Sep 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम ने मिनी बस चलाने को लेकर कवायद तेज कर दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ने चार डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेजकर रूटों की जानकारी मांगी है। चिह्नित रूटों पर मिनी बसों का संचालन शुरू होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो हैं, जिनमें 700 से अधिक बसों का बेड़ा है। इन डिपो की बसें उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में जाती है। इनके अलावा लखनऊ, इटावा, आगरा, अलीगढ़ के लिए भी संचालित होती है। पिछले महीने परिवहन निगम मुख्यालय ने अधिकारियों ने बसों का प्रस्ताव मांगा था। जिस पर अधिकारियों ने 10 स्लीपर, 80 साधारण और 60 मिनी बसों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसे लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली डिपो को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने क्षेत्र के ऐसे रूटों को चिन्हित करें, जिन पर मिनी बसों को चलाया जा सके। इसके लिए डिपो से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डिपो से मिनी बसों के संचालन को लेकर रूटों की जानकारी मांगी गई है, ताकि जल्द से जल्द रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जा सके।