फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Information gathered by students

छात्र-छात्राओं ने जुटाई जानकारियां

Mon, 05 Jun 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 05 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Information gathered by students
अमर उजाला के एजुकेशन फेयर में जानकारी लेते छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला के दो दिवसीय एजूकेशन फेयर रविवार को संपन्न हो गया। फेयर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कॅरियर संबंधी जानकारियां जुटाई। 
विज्ञापन


कोर्ट रोड स्थित होटल ताज में आयोजित एजूकेशन फेयर में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को करियर संबंधी टिप्स दिए गए। उनकी ओर से शिक्षा और रोजगार के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दिया गया। फेयर में निकाले गए लकी ड्रा में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक उपहार जीते।
विज्ञापन


फेयर में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। उन्होंने विशेषज्ञों के साथ लाडलों के भविष्य को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया। उधर,  एजूकेशन फेयर में अविरल क्लासेज और क्वांटम ग्लोबल कैंपस की ओर से स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टेस्ट में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर प्रतिभा दिखाई। टेस्ट में उच्च अंक हासिल करने वाले मेधावियों को दस हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।    


इन संस्थानों ने किया मार्गदर्शन       
करियर फेयर में क्वांटम ग्लोबल कैंपस, साईं इंस्टीट्यूट, जेबीआईटी, अविरल क्लासेज, यूसीएसटी, हीरो इलेक्ट्रिक, आरोग्यम हॉस्पिटल, इफ्काई यूनिवर्सिटी, पंडित आरसी शर्मा मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी, बीएफआईसटी, ग्लोकल यूनिवर्सिटी, देवभूमि इंस्टीट्यूट, मुकंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और दिशा भारती समेत अनेक संस्थान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed