फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Information about various welfare schemes given to workers

श्रमिकों को दी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Information about various welfare schemes given to workers
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। श्रम विभाग के कार्यक्रम में श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आदि भी वितरित किए।
रविवार को लेबर कालोनी स्थित श्रम भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल कल्याण विभाग के उपनिदेशक पुष्पेंद्र सिंह ने सरकार द्वारा मजदूरों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बाल श्रम को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने विभिन्न श्रम कानूनों और श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने पंजीकृत पांच निर्माण श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 55 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र, दो लाभार्थियों को मृत्यु विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना में दो-दो लाख की एफडीआर वितरित की। वरिष्ठ श्रमिक नेता कामरेड तिलकराज भाटिया, भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक गीताराम सैनी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी केपी सिंह, मो. शकील आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

भारत सेवा संघ की ओर से नुमाइश कैंप स्थित भारत माता चौक पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रभारी पीयूष गौतम, अर्जुन सिंह, रवि नौटियाल, नितिन, सुनील गुर्जर, बोबी, राव जवालिया, चेतन कुमार, सूर्यकांत मोंगा, शिव कुमार, सन्नी गौतम आदि मौजूद रहे। हसनपुर चौक पर इंडियन मजदूर महासंघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थापक बलवीर सिंह गौतम, रविंद्र कुमार, प्रवीण गौतम, योगेश गौतम, महेंद्र सिंह, योगेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed