फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inflation shock... Chole Bhature at the station costs 50, pakodas also on the rise

Saharanpur News: महंगाई का झटका... स्टेशन पर छोले भटूरे 50 के, पकाैड़े में भी उछाल

Sun, 08 Jun 2025 10:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Inflation shock... Chole Bhature at the station costs 50, pakodas also on the rise
रेलवे स्टेशन पर लगी नई रेट लिस्ट
सहारनपुर। ट्रेन यात्रियों को महंगाई का झटका लगा है। रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। छोले भटूरे की प्लेट अब 30 रुपये की बजाय 50 की मिलेगी। वहीं, 22 रुपये में मिलने वाले ब्रेड पर भी महंगाई की मार लगी है। अब ब्रेड 30 रुपये में मिलेगा। तत्काल प्रभाव से इन्हें लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे ने स्टेशनों पर मिलने वाले 51 खाद्य पदार्थों के दामों में बढोत्तरी की है। इस संबंध में उत्तर रेलवे ने अधीन सभी मंडलों को पत्र लिखकर जानकारी दी है। समोसे के दो पीस पहले 15 रुपये में मिलते थे, लेकिन अब वह 20 रुपये में मिलेंगे। इसी तरह एक उबले अंडे की कीमत 15 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन

दो इडली 20 रुपये, मसाला डोसा 30 रुपये, पाव भाजी 50, दही बड़ा 25 रुपये, ब्रेड पकौड़ा 30 रुपये का हो गया है। पांच पूरी और छोले की सब्जी अब 40 रुपये में यात्रियों को खाने में मिलेंगी। छोले कुलचे, दाल-चावल, और कढ़ी-चावल की प्लेट 40 रुपये, छोले चावल की प्लेट 50 रुपये में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाश्ते के लिए दो पराठे और दही की कीमत 40 रुपये तय की गई है। काठी रोल 50 रुपये चीज सैंडविच 50 रुपये, तो वेजिटेबल सैंडविच 30 रुपये में यात्रियों को मिलेगा। गुलाब जामुन 20 रुपये, 50 ग्राम जलेबी की कीमत रेलवे ने दस रुपये तय की है।

इसके अलावा पैक्ड फूड आइटम उन पर लिखे प्रिंट मूल्य के हिसाब से यात्रियों को मिलेंगे। स्टॉल संचालकों ने नई रेट लिस्ट भी लगा दी है। सात साल बाद रेट लिस्ट में बढ़ोतरी की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed