फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inflation hit on the omen of Bhaiya Dooj

भैया दूज के शगुन गोले पर महंगाई की मार

Fri, 05 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Inflation hit on the omen of Bhaiya Dooj
सहारनपुर में भाईया दूज के लिये मोरगंज से गोले खरीदते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भैया दूज पर्व को लेकर बहनें उत्साहित हैं। आज हर्ष के साथ त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन बहनों द्वारा भाई की गोद में दिया जाने वाला गोला महंगा हो गया है। बीते वर्ष के मुकाबले करीब 100 रुपये प्रति किलो ज्यादा दाम पर बिक रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, भैया दूज पर बहनें भैया को गोला और मिश्री भेंट करती हैं। इसी के चलते शुक्रवार को बाजार में गोला, मिश्री, मिठाई आदि की खूब खरीदारी हुई। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। इसके अलावा शहर के कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, हकीकतनगर आदि स्थानों पर गिफ्ट पैक की दुकानों पर अच्छी बिक्री हुई। भैया दूज पर लोग मिठाई के साथ ही गिफ्ट पैक में चॉकलेट और ड्राईफ्रूट्स के पैक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, डिमांड बढ़ने के साथ ही गोले का दाम भी तेजी से बढ़ गया है। आलम यह है कि बीते वर्ष गोले का दाम 180 से 190 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो इस बार 250 से 280 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि शहर के मोरगंज स्थित किराना के थोक बाजार में गोले का दाम 200 से 210 रुपये प्रति किलो तक है, जबकि वहां से एक से डेढ़ किलोमीटर दूरी स्थित फुटकर दुकानों पर कोई 250 रुपये प्रति किलो तो किसी के यहां 280 रुपये प्रति किलोग्राम तक बेचा जा रहा है। ड्राईफ्रूट्स कारोबारी राजीव कुमार और गौरव जैन का कहना है कि बीते वर्ष की तुलना में गोला महंगा है। पीछे से ही दाम में तेजी के कारण उसी हिसाब से बिक्री की जा रही है।
परिवहन निगम ने बढ़ाए बसों के फेरे
सहारनपुर। भैया दूज के त्योहार को लेकर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है, जिस कारण उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। फेरे बढ़ाने के लिए बसों की दूरी घटाकर शटल बना दिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सेवा दी जा सके।
दरअसल, अभी सहारनपुर डिपो से 199 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है। भैया दूज को लेकर शुक्रवार को ही काफी यात्री निकले तो शनिवार को और भीड़ रहने की संभावना है। इसके चलते परिवहन निगम ने भी आमदनी में इजाफा करने और यात्रियों को समय से बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए फेरे बढ़ा दिए हैं।
क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक जगदीश सिंह के मुताबिक सहारनपुर से जो बसें दिल्ली तक चलती हैं, उन्हें शामली तक चलाया जाएगा। इसी तरह जो बसें लोनी तक चलती हैं, उन्हें भी शामली तक चलाया जाएगा। वहीं, जो बसें सहारनपुर से मेरठ तक संचालित होती हैं, उन्हें मुजफ्फरनगर तक चलाया जाएगा। इससे बसों के फेरे बढ़ जाएंगे और यात्रियों को बस का ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

भैया दूज तिलक पूजन का मुहूर्त
भैया दूज पर सुबह सात बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक और इसके बाद 1:35 बजे से शाम 6:37 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

सहारनपुर में दीपावली के बाद भाईया दूज पर अंबाला रोड़ बस अड़डे से बसो पर जाते लोग

सहारनपुर में दीपावली के बाद भाईया दूज पर अंबाला रोड़ बस अड़डे से बसो पर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed