फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Infection in private hospitals, the department in a strict mood

निजी अस्पतालों में फैल रहा संक्रमण, सख्ती के मूड में विभाग

Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Infection in private hospitals, the department in a strict mood
सहारनपुर। निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में स्टाफ और डॉक्टरों के संक्रमित होने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आ गया है। कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों के विरुद्घ जल्द ही अभियान शुरू होने वाला है, इसकी तैयारी कर ली हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में पहले दो मरीज संक्रमित मिले। अब वहां के चिकित्सक तक पॉजिटिव निकले हैं। दिल्ली रोड स्थित ही एक निजी अस्पताल में 18 से अधिक स्टाफ के बीते चार दिन में संक्रमित मिले हैं। बाजोरिया रोड पर भी एक बड़े निजी अस्पताल में स्टाफ के सदस्य दो दिन पहले ही संक्रमित मिले हैं। इससे पहले देवबंद में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के लोग संक्रमित मिल चुके हैं। यह स्थिति तब है, जबकि निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण दिया, मगर विभागीय अधिकारियों को लगता है कि यदि स्टाफ के 18 सदस्य तक संक्रमित निकल रहे हैं तो कहीं न कहीं लापरवाही बरती जा रही है। यही वजह है कि चिकित्सा विभाग गाइड लाइन का पालन कराने के लिए अब सख्ती करने के मूड में है। औचक निरीक्षण कर निजी अस्पतालों में गाइड लाइन के पालन की स्थिति देखी जाएगी। जो अस्पताल पालन नहीं करते पाए जाएंगे वहां कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

भेजे जा चुके हैं नोटिस
कुछ दिन पहले सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले बाजोरिया रोड स्थित कुछ अस्पतालों को नोटिस भी भेेजा था। इसके बाद भी निजी अस्पताल कम स्पेस होने के चलते मरीजों को संभाल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालेें के लिए निर्देश
24 घंटे में दो बार अस्पताल को सैनिटाइज कराएं।
डॉक्टर और स्टाफ के सभी सदस्य मास्क पहनें।
आने वाले मरीजों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाई जाए।
मरीज और तीमारदारों के मुंह पर मास्क लगा हो आदि।
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए निजी अस्पतालों को सावधानियां बरतने के निर्देश हैं। कुछ अस्पतालों में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होने पर नोटिस भी भेजे हैं। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। अस्पताल संचालकों को चाहिए कि वह गाइड लाइन का पालन करें।
- डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed