{"_id":"66a92c4e3ebaeb65b704ba0a","slug":"ineligible-people-are-taking-old-age-pension-revealed-in-social-audit-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-128489-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अपात्र ले रहे वृद्धावस्था पेंशन, सोशल आडिट टीम की जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अपात्र ले रहे वृद्धावस्था पेंशन, सोशल आडिट टीम की जांच में हुआ खुलासा
Tue, 30 Jul 2024 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, गंगोह/तीतरों। ग्राम सभाओं में कराए गए विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन में लगी सोशल आडिट टीम ने ग्राम बासंदेई में वृद्धावस्था पेंशन और मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई ऐसे लोग मिले जो कम आयु में वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। इनकी रिपोर्ट बना कर भेजी जाएगी।
गंगोह ब्लाॅक में ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा वर्ष 2023-24 में मनरेगा, पीएम आवास योजना व समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था के सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को सोशल आडिट टीम के सदस्यों के साथ बीआरपी अरविंद कुमार ने डोर टू डोर पेंशन सत्यापित कराई। उन्होंने बताया कि इस ग्राम सभा में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत करीब 65 बेरोजगार महिला व पुरुष श्रमिकों को कार्य दिया गया है, जिनके खातों में मजदूरी की धनराशि के हस्तारण की जानकारी अर्जित की गई।
बताया कि ग्राम सभा में कई लोग वृद्ध न होते हुए भी योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करते पाए गए हैं। उन्हें चिह्नित किया गया है। उनकी रिपोर्ट बनाकर जिला ग्राम्य विकास विभाग के सुपुर्द की जाएगी। पौधरोपण के संबंध में बताया कि गंगोह ब्लाॅक के अधिकांश गावों में पौधों के पालन पोषण के प्रति ग्राम पंचायत गंभीर नहीं हैं। इस दौरान टीम के सदस्यों में आशीष कुमार, एके सिंह, हुकम सिंह, रीता देवी, रोजगार सेवक मनोज त्यागी आदि रहे।