{"_id":"5b96c030867a55019d616ab2","slug":"ineffective-of-congress-closes-all-markets-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअसर रहा कांग्रेस का बंद, सभी बाजार खुले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअसर रहा कांग्रेस का बंद, सभी बाजार खुले
ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में कांग्रेस के बंद के आह्वान के बाद भी खुला बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्यों में निरंतर हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को जगह-जगह धरने, प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। कांग्रेसियों ने व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया था, मगर शहर के सभी बाजार अन्य दिनों की तरह खुले रहे। कांग्रेसियों ने धरने से उठकर बाजारों में जाकर दुकानें बंद कराने का प्रयास भी किया, मगर उसका भी कोई असर दुकानदारों पर नहीं दिखा। हालांकि कांग्रेस बंद के सफल रहने का दावा कर रही है।
घंटाघर पर आयोजित धरने पर पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें आधी हो जाने के बावजूद हमारे देश में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सरकार जनता के खून और पसीने की कमाई को लूटकर अपनी जेबें भर रही है। उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।
जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल और सरकारी करों की दरों में 300 से 400 प्रतिशत की वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने मोदी पर जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर अमीरों की तिजोरियां भरने का आरोप लगाया। विधायक मसूद अख्तर और विधायक नरेश सैनी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को सरकारी लूट बताया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान, जवान, युवा, छात्र और आम आदमी सब परेशान हैं। पूर्व राज्यमंत्री लियाकत अली ने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी करार दिया। मजाहिर राना, महेंद्र तनेजा , कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, प्रवीण चौधरी, मुजफ्फर अली, अर्चित जैन, इमरान कुरैशी, अरविंद पालीवाल, अशोक सैनी, गणेशदत्त शर्मा, संजीव कौशल, राकेश मोघा आदि ने भी अपनी बात रखी।
धरने में संजय वालिया, नसीब खान, ओमपाल, अजय त्यागी, जादोराम, सौरव गर्ग, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे। धरने के बाद कांग्रेसियों ने बाजारों में जाकर दुकानें बंद करने की अपील व्यापारियों से की, मगर इसका असर व्यापारियों पर नहीं हुआ। नतीजा बाजार खुले ही रहे। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी ने बंद के सफल होने का दावा किया है। प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने लकड़ी बाजार, चिलकाना रोड बाजार, बेहट रोड, कोर्ट रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड पर बंद के सफल रहने की बात कही।
बंद में भी दो फाड़ नजर आई कांग्रेस
सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ अलग से धरना दिया। उन्होंने कोर्ट रोड पर दरी डालकर अपने समर्थकों के साथ सरकार की नीतियों का विरोध किया। मुकेश चौधरी ने भाजपा सरकार पर आम आदमी की जेब से पैसा निकालकर तेल कंपनियों के मालिकों की जेबें भरने का आरोप लगाया। उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने को मोदी सरकार की विफलता करार दिया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने मोदी को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। अध्यक्षता कर रहे हाजी बहार अहमद अंसारी ने भी मोदी पर सरकार चलाने में विफल रहने का आरोप लगाया। धरने में राजकुमार, मेनपाल, बलराम सिंह, अशोक, अजय, अनिल, वरुण, नरेंद्र शर्मा, लियाकत धानवी, रोहताश, अमित, मनीष आदि मौजूद रहे।
बंद में कांग्रेस को मिला राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन
सहारनपुर। बंद में कांग्रेस को राष्ट्रीय लोक दल का समर्थन मिला। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम और प्रदेश महासचिव धीर सिंह अपने समर्थकों के साथ घंटाघर स्थित धरने में शामिल हुए। रालोद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों की आवाज में आवाज मिलाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राव कैसर सलीम और धीर सिंह ने लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। धरने में सतपाल कालड़ा, रमेश चौहान, हरपाल वाल्मीकि, मोहम्मद आसिफ, राव अल्तमश, चौधरी मसूद, राव इरफान, शौकीन राना, रविंद्र गुर्जर, गजेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।
कांग्रेस अपनी बात जनता तक पहुंचाने में सफल रही: इमरान
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि वह जबरन बाजार बंद कराने के पक्ष में कभी नहीं रहे हैं। उन्होंने सोमवार के धरने को सफल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बंद के माध्यम से जो बात जनता तक पहुंचाना चाहती थी, उसमें सफल रही है। लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम जन में भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा है।