फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Industry status should be given to transport business

परिवहन कारोबार को दिया जाए उद्योग का दर्जा

Mon, 20 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Industry status should be given to transport business
सहारनपुर। परिवहन कारोबार को उद्योग का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि सरकार परिवहन कारोबार को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में जिला प्रभारी ब्रित चावला ने कहा कि परिवहन व्यवसाय पहले से ही मंदी से जूझ रहा है। कई राज्यों में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी का असर परिवहन कारोबारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री की बिना पार्किंग खड़े वाहन की तस्वीर भेजने वाले को 500 रुपये के इनाम देने की योजना से आपसी टकराव बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस वे पर ढाबे हरियाणा एवं पंजाब तर्ज बनाए जाएं। इससे वाहन चालक अवैध पार्किंग नहीं कर सकेंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि परिवहन कारोबार को उद्योग का दर्जा देते हुए इसे बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस दौरान सरदार पीपी सिंह, ललित पॉपली, राजीव कालिया, संयम कक्कड़, मुकेश दत्ता, जगदीश राज गिरधर, गणेश गुप्ता, सरदार पुरुषोत्तम सिंह दुआ, अरविंद वोहरा, पंकज हरजाई, निशा साहनी, सरदार दीदार सिंह सेठी, जुल्फाम अहमद, प्रेमचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed