फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indore Express stopped for half an hour by chain pulling four times

Saharanpur News: इंदौर एक्सप्रेस में गंदगी से परेशान यात्रियों का हंगामा, रोकी ट्रेन

Sun, 18 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Indore Express stopped for half an hour by chain pulling four times
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर इन्द्रौर एकप्रैस के एसी कोच में गंदगी होने के कारण चलती ट्रेन रो - फोटो : SAHARANPUR
चार बार चेन पुलिंग कर आधा घंटे तक रोकी इंदौर एक्सप्रेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अमृतसर से इंदौर जा रही इंदौर एक्सप्रेस में सफाई नहीं होने पर कुछ यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। अलग-अलग कोच में यात्रियों ने चार बार चेन पुलिंग कर ट्रेन को करीब आधे घंटे तक प्लेटफार्म पर ही रोके रखा। हंगामा होने पर ट्रेन में पानी भरवाया गया और उसकी सफाई कराई गई। इसके बाद ही ट्रेन इंदौर की ओर रवाना हुई।
रविवार को ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस सहारनपुर में प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर सुबह 10:51 बजे आई। दस मिनट के स्टॉपेज होने के बाद ट्रेन चलने लगी तो कुछ यात्रियों ने एसी कोच बी-दो, तीन, चार और पांच में चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद इन कोच के यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के टॉयलेट जाम हो गए हैं। गंदगी कोचों तक आ रही है। कोचों में पानी तक नहीं है। सफाई नहीं होने से उन्हें खासी परेशानी हो रही। यात्रियों के हंगामे की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। डिप्टी एसएस हरीश गुजराल सहित आरपीएफ ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान ट्रेन आधी प्लेटफार्म तो आधी प्लेटफार्म के बाहर खड़ी रही। इससे ट्रेन में सवार अन्य यात्री भी परेशान रहे। बाद में ट्रेन में पानी भराकर उसकी सफाई कराई गई। उसके बाद ही ट्रेन इंदौर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस यात्रियों के हंगामे के कारण प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आधा घंटे तक खड़ी रही। यह ट्रेन सुबह 10:51 बजे आने के बाद 11:30 बजे जाकर रवाना हुई। दस मिनट इस ट्रेन का सहारनपुर में स्टॉपेज है। बताया जा रहा है कि हंगामा करने वालों में 25 से 30 यात्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर की शिकायत
यात्रियों का कहना था कि हमने ट्रेन में सफाई की शिकायत ट्विटर पर की थी। इसके बाद भी रेलवे अधिकारी अलर्ट नहीं हुए। ट्रेन में सफाई नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
तीन घंटे लेट पहुंची ट्रेन
सहारनपुर में अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस सुबह साढ़े सात बजे पहुंचने का समय है। लेकिन, घने कोहरे के कारण रविवार को यह ट्रेन सुबह 10:51 बजे आई। जिसके चलते ट्रेन तीन घंटे से अधिक देरी से पहुंची। ट्रेन के पहले ही लेट आने और सहारनपुर से लेट चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कुछ यात्रियों ने ट्रेन में सफाई को लेकर अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की है। हमने ट्रेन के रुकने के बाद ही उसमें पानी भरवा दिया था। लेकिन कुछ यात्री ऐसे थे, जो बिना वजह हंगामा कर रहे थे। आरपीएफ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। यात्रियों के हंगामे से ट्रेन करीब आधे घंटे लेट हुई। बाद में ट्रेन को रवाना किया।

हरीश गुजराल, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर इन्द्रौर  एकप्रैस के एसी कोच में गंदगी होने के कारण चलती ट्रेन रो

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर इन्द्रौर एकप्रैस के एसी कोच में गंदगी होने के कारण चलती ट्रेन रो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed