{"_id":"5f97169c8ebc3e9bcb6f1e77","slug":"indigenous-items-will-welcome-deepotsav-saharanpur-news-mrt5080906169","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी सामानों से होगा दीपोत्सव का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी सामानों से होगा दीपोत्सव का स्वागत
विज्ञापन
- दीपावली की तैयारी -- चीनी इलेक्ट्रिक दीये
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली को लेकर बाजार सज गए हैं। सजावट में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक झालरों सहित अन्य उत्पाद बाजार में आ चुके हैं और जमकर खरीदारी भी हो रही है। खास बात यह है कि इस बार स्वदेशी आइटमों की बिक्री में उछाल है, जिससे चीनी उत्पादों को करारा झटका लगा है। चीनी आइटमों का दाम कम होने का असर तो है, मगर लोग स्वदेशी पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं।
लोग दीपावली पर अपने घर और दुकान आदि पर इलेक्ट्रिक झालरों और अन्य उत्पादों से सजावट करते हैं। सहारनपुर शहर में इलेक्ट्रिक झालरों के थोक विक्रेता हैं, जहां से जिले के सभी कस्बों के अलावा रुड़की और हरिद्वार के व्यापारी भी इलेक्ट्रिक आइटम खरीदकर ले जाते हैं। इस बार बाजार में नए डिजाइन में झालरों के अलावा झूमर, लैंप, दीपक और कंडील आई हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
नींबू और मिर्च वाली भी झालर
इस बार स्वदेशी उत्पादों में कई नए डिजाइन आए हैं। नींबू और मिर्च वाली झालर भी हैं तो हर आकार में झूमर भी उपलब्ध हैं। मंदिर में प्रकाश फैलाने वाले छोटे झूमर भी खास हैं जो तार से बनाए गए हैं। इसके अलावा स्वदेशी छोटे कंडील और दीपक भी छाये हुए हैं।
विज्ञापन
उत्पादों में दाम का अंतर
स्वदेशी और चीनी उत्पादों में दाम का बड़ा अंतर है। 10 मीटर की स्वदेशी झालर का थोक दाम 100 से 150 रुपये तक है तो चीनी झालर 40 से 50 रुपये तक है। थोक का यह दाम भी बाजार में हर दुकान पर अलग है। प्रताप मार्केट में यही झालर 100 से 150 तक है तो शहीदगंज बाजार में 150 से 200 रुपये। हालांकि स्वदेशी इलेक्ट्रिक दीपक की कीमत 50 रुपये है तो चीनी दीपक 80 रुपये तक बिक रहा है। कंडील का दाम साइज के अनुसार तय किया जा रहा है। सबसे छोटा कंडील 50 रुपये तो उससे ऊपर 1200 रुपये तक कंडील बिक रहे हैं।
व्यापारी बोले, स्वदेशी उत्पादों की बहार
- प्रताप मार्केट में सन्नी ट्रेडर्स के संचालक सन्नी बताते हैं कि उनके यहां 80 प्रतिशत स्वदेशी और 20 प्रतिशत चीनी उत्पाद हैं। ग्राहक भी स्वदेशी उत्पादों को तरजीह दे रहे हैं। वहीं शम्मी का कहना है कि चीनी और स्वदेशी दोनों ही उत्पादों की बिक्री हो रही है, लेकिन दाम कम होने के कारण ग्राहक चीनी उत्पादों को भी पसंद कर रहे हैं।
शहीदगंज बाजार के इलेक्ट्रानिक कारोबारी राजेश कपूर ने बताया कि बाजार में स्वदेशी झालरें खूब पसंद की जा रही हैं। उसी अनुसार दीपावली पर स्वदेशी माल मंगाया है। कोर्ट रोड के व्यापारी पीयूष जैन ने बताया कि खुद ग्राहक भी इस बार चीनी आइटम खरीदने से परहेज कर रहे हैं।

- दीपावली की तैयारी -- इलेक्ट्रिक झालर विक्रेता सन्नी- फोटो : SAHARANPUR

- दीपावली की तैयारी -- इलेक्ट्रिक झालर विक्रेता शम्मी।- फोटो : SAHARANPUR

- दीपावली की तैयारी -- स्वदेशी इलेक्ट्रिक झालरें- फोटो : SAHARANPUR

- दीपावली की तैयारी -- स्वदेशी इलेक्ट्रिक छोटे झूमर- फोटो : SAHARANPUR

- दीपावली की तैयारी -- स्वदेशी इलेक्ट्रिक दीपक- फोटो : SAHARANPUR