फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indian culture spreading light everywhere: Vinay

हर जगह प्रकाश फैला रही भारतीय संस्कृति: विनय

Sat, 30 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Indian culture spreading light everywhere: Vinay
मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद सुभाष चंद्रा - फोटो : SAHARANPUR
हर जगह प्रकाश फैला रही भारतीय संस्कृति: विनय
विज्ञापन

सहारनपुर। मोक्षायतन योग संस्थान के 49 वें वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित राज्यसभा सांसद और भारतीय सांस्कृतिक परिषद भारत सरकार के अध्यक्ष विनय सहस्त्र बुद्धे ने कहा कि भारतीय संस्कृति जहां-जहां जा रही है, वहां अपना प्रकाश फैला रही है। भारत के प्रति पूरी दुनिया का आकर्षण बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति भारतीय संस्कृति से दुनिया को अवगत कराए और भारतीय संस्कृति के दूत के रूप में काम करे। योग के माध्यम से हम अपने शरीर और मन को सुंदर बना सकते हैं। भारत की योग पद्धति और संस्कृति की पूरे विश्व में अलग पहचान है और यह अमूल्य देन है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। शरीर में योग अज्ञान को दूर कर प्रकाश का दीपक जलाता है। योग के माध्यम से ही हम परम आनंद को प्राप्त कर जन्म-मृत्यु चक्र से निकलकर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। अज्ञानवश ही मनुष्य संकटों में फंसता है, लेकिन जब योग के जरिए ज्ञान का प्रकाश होता है तो दुख दूर हो जाते हैं और पुनर्जन्म के बंधनों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग संस्थान के साधक और साधिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्र बुद्धे और सुभाष चंद्र का अभिनंदन किया गया। सर्व प्रथम सर संघ चालक मोहन भागवत को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर पद्मश्री भारत भूषण ने सम्मानित किया। इसके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्र बुद्धे और सुभाष चंद्र को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद प्रदीप चौधरी, महपौर संजीव वालिया, विधायक मुकेश चौधरी, राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, पंकज बंसल के अलावा जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम (ई) डॉ. अर्चना द्विवेदी, एडीएम (एफ) रजनीश मिश्र, आदि मौजूद रहे।

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद विनय पी सहस्त्रबुद्धे।

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद विनय पी सहस्त्रबुद्धे।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed