{"_id":"681bae442cce53b69b0dac78","slug":"indian-armys-action-in-pakistan-is-a-big-blow-to-terrorism-shahi-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-148927-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में भारतीय सेना की कार्रवाई आतंकवाद पर बड़ी चोट : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में भारतीय सेना की कार्रवाई आतंकवाद पर बड़ी चोट : शाही
Thu, 08 May 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 08 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में टोल प्लाजा पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का स्वागत करते
देवबंद। प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ की गई एयर स्ट्राइक आतंकवाद पर बड़ी चोट है। अब यहां नया भारत है जो घर में घुसकर बदला लेता है। अगर पाकिस्तान फिर से कोई हिमाकत करेगा तो भारत उसका भी माकूल जवाब देगा।
बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के नेतृत्व में रोहाना टोल पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान की कायराना हरकत थी। इस आतंकी घटना के बाद से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश था। आतंकी हमले में जिन बहनों ने अपना सुहाग खोया है भारतीय सेना ने उसका बदला ले लिया है।
शाही ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद का खात्मा करके ही दम लेगी। भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर से देश में जश्न का माहौल है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री शाही रामपुर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान कृषि मंंत्री का स्वागत करने वालों में अनिल दुगचाड़ा, मोहित कुमार व चरण सिंह कोरवा आदि रहे।