{"_id":"5eea5b0b8ebc3e42b2400770","slug":"indian-army-able-to-give-a-befitting-reply-to-china-saharanpur-news-mrt4867876139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को मुंहतोड़ जवाब देने में भारतीय सेना सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन को मुंहतोड़ जवाब देने में भारतीय सेना सक्षम
विज्ञापन

सहारनपुर। चीन सीमा पर हुई झड़प के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में आयोजित सभा में दिल्ली इंडिया गेट स्थित शहीद स्मारक के चित्र पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि चीन के इस कृत्य से एशिया महाद्वीप में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में शांति को एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। भारतीय सेना चीन की इस घिनौनी हरकत का सही वक्त पर कड़ा जवाब देने में पूर्ण सक्षम है। सेना चीन को मुंहतोड़ जवाब देकर यह बता देगी कि एशिया महाद्वीप में चीन की दादागिरी व विस्तारवादी नीति नहीं चलेगी। विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने कहा कि भारतीय सेना अपने देश की अखंडता व संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। हम न तो किसी राष्ट्र की सीमाओं का उल्लंघन करते हैं और न ही किसी को भारतीय सीमाओं में अतिक्रमण की इजाजत देते हैं। यदि चीन ने अपने रवैया को न बदला तो उसे अपनी इस गलती पर भविष्य में पछताना पड़ेगा। इस दौरान एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, पीसीसी सदस्य काजी शौकत हुसैन, अमरदीप जैन, गणेश दत्त शर्मा, गुलफाम अंसारी, हरिओम मिश्रा, जुबेर , डॉ. राजा फरीद, सतपाल बर्मन, शावेज सिद्दीकी, नसीब खान, मुंशाद चौधरी, राकेश वर्मा, महेश त्यागी, राशिद, काशिफ सिद्दीकी, जावेद अंसारी आदि रहे।