फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Independent candidate Shabnam Qureshi defeated Aam Aadmi Party

Saharanpur News: निर्दलीय प्रत्याशी शबनम कुरैशी ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ा

Sat, 13 May 2023 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Independent candidate Shabnam Qureshi defeated Aam Aadmi Party
-1991 वोट लेकर रहीं आगे, आप प्रत्याशी को मिले 1823 मत
विज्ञापन

-दिल्ली और पंजाब में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार

रोशन गिरि
सहारनपुर। देश की राजधानी दिल्ली और पंजाब सरकार चला रही आम आदमी पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने भी आप पार्टी को हरा दिया। आप पार्टी प्रत्याशी सहदेव सिंह को मात्र 1823 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी शबनम कुरैशी 1991 वोट लेकर आम आदमी पार्टी से आगे रहीं।
नगर निगम में महापौर सीट पर भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहित आठ ने चुनाव लड़ा। इनमें तीन निर्दलीय प्रत्याशी रहे। वर्तमान में आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। नगरीय निकाय चुनाव में आप पार्टी ने महापौर के लिए सहदेव सिंह को टिकट दिया। शनिवार को दिल्ली रोड स्थित रैनबो स्कूल में नगर निगम और नगर पंचायत सुल्तानपुर-चिलकाना के वोटों की गिनती हुई। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की गई, जो दोपहर बाद तक जारी रही।
विज्ञापन

चुनाव में आम आदमी पार्टी जनता के बीच अपनी सक्रियता को वोटों में तब्दील करने में विफल साबित हुई है। आलम यह है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहदेव सिंह 1823 पर ही सिमट गए। आप पार्टी से अधिक वोट तो निर्दलीय प्रत्याशी शबनम कुरैशी को ही मिल गए। शबनम को 1991 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

-लोकसभा चुनाव में नोटा से भी पिछड़ी थी आप पार्टी

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने योगेश दहिया को प्रत्याशी बनाया था। तब योगेश दहिया को मात्र 1449 मत प्राप्त हुए थे, जबकि नोटा को 4277 मत मिले थे। यही नहीं तब भी निर्दलीय प्रत्याशी शबनम कुरैशी को 4683 वोट मिले थे। इस प्रकार लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी नोटा से पिछड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed