फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Independence Day celebrated with pomp in the district

Saharanpur News: जनपद में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Thu, 17 Aug 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with pomp in the district
कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते जिला​धिकारी डॉ. दिनेश चंद्र
- पदक विजेता सैनिकों को दिया प्रशस्ति एवं सम्मान पत्र
विज्ञापन

- लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया

- मंडलायुक्त कार्यालय, कलक्ट्रेट और गांधी पार्क आदि में हुआ ध्वजारोहरण


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त कार्यालय, कलक्ट्रेट और गांधी पार्क सहित कई अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया, साथ ही सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई और लखनऊ में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण को योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, विधायक राजीव गुंबर, देवेन्द्र निम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा। मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त डॉ. ह्षिकेश भास्कर यशोद और कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने ध्वजारोहण किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि आज भारत चन्द्रयान जैसे बड़े सैटेलाइट आकाश में भेज रहा है। हमारी सेना दुनिया में सबसे बड़ी एवं अनुशासनात्मक सेना मानी जाती है। एक नागरिक के रूप में हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भली प्रकार से करें एवं देश की प्रगति में अपना योगदान दें। देश के प्रत्येक धर्म, जाति, समुदाय के व्यक्ति के प्रति सम्मान एवं बंधुता, आपसी एकता एवं भाईचारे की भावना होनी चाहिए। अपर आयुक्त प्रशासन सुरेन्द्र राम, स्कूलों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी के कैडेट्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि कलक्ट्रेट में आमजन न्याय की उम्मीद और विश्वास के साथ आता है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र आदि ने भी विचार रखे। उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक मानवेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्वेता पांडेय एवं विपिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांधी पार्क में हुए कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को उचित सम्मान देने के साथ ही शासन के निर्देशानुसार हर संभव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पूरे देश से मिट्टी एकत्र कर दिल्ली में एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों जयनाथ शर्मा, हरीश पंवार, किरणजीत संधु, कंवरजहां, घनश्याम सैनी, दुष्यंत कुमार सहित 65 लोगों को सम्मानित किया।
इस दौरान मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, अपर आयुक्त प्रशासन सुरेन्द्र राम, नगर आयुक्त गजल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, तहसीलदार सदर अमित कुमार उपस्थित रहे आदि मौजूद रहे।

---------

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने किया ध्वजारोहण
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महासचिव अनिल कुमार चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता कृपाल सिंह और ठाकुर राज सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान हरपाल सिंह चौहान, राजकुमार वर्मा, जितेंद्र सिंह पुंडीर, संजय कुमार, रणवीर सिंह राठौर, महावीर सैनी, भीम सिंह, अशोक पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed