फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indefinite strike begins in protest against target base salary

Saharanpur News: टारगेट बेस वेतन के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Fri, 16 May 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike begins in protest against target base salary
नानौता। प्रदेश सरकार द्वारा बैंक कर्मचारियों का वेतन टारगेट बेस करने का प्रस्ताव पारित करने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के कर्मचारियों ने बैंक के गेट पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नानौता के पुराना बस स्टैंड के निकट पैठ रोड स्थित नानौता शाखा के प्रबंधक मोहनलाल ने बताया कि बोर्ड बैठक में बैंक के समस्त कर्मचारियों के वेतन को टारगेट बेस करने का प्रस्ताव पारित करना तानाशाही पूर्ण तथा उत्पीड़नात्मक निर्णय है। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा प्रबंधक व कर्मचारियों का वेतन पहले ही दिसंबर माह से अब तक दिया नहीं गया है। कर्मचारी और उन पर आश्रित उनके परिवार तथा बच्चे को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा हैं। कर्मचारी लोगों से उधार लेकर भी अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अब इस विषम परिस्थिति में बैंक कर्मचारी तथा उनके परिवार भुखमरी के कगार पर आकर खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए आज बैंक के कर्मचारी आत्मदाह करने की ओर अग्रसर हैं। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर गलत नीतियों का आरोप लगाते हुए काला दिवस मनाकर हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान प्रबंधक मोहनलाल, नागेंद्र सिंह, मनीष कुमार, मोहित कुमार, अंशुल गोयल, सौरभ कुमार, अवनीश कुमार, समरजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed