फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Increase in temperature will affect the productivity of wheat

Saharanpur News: बढे़ तापमान से प्रभावित होगी गेहूं की उत्पादकता

Mon, 27 Feb 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Increase in temperature will affect the productivity of wheat
सहारनपुर। फरवरी के आखिर में तापमान बढ़ने का असर गेहूं की फसल पर पड़ने की आशंका है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंच गया। इससे गेहूं के दाने पूरी तरह से विकसित होने से पहले ही पक जाएंगे। गेहूं की पछेती फसल पर इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 1.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की खेती होती है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार गेहूं की फसल में बाली निकलने के समय 16 से 19 डिग्री सेल्सियस, परागण के समय 23 से 24 और दाना पकते समय 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान मुफीद रहता है। इससे अधिक तापमान बढ़ने का असर गेहूं की उत्पादकता को प्रभावित करता है। गेहूं की अगेती फसल में इस समय बाली निकल चुकी है, जबकि पछेती फसल में भी बाली निकलने की प्रक्रिया चल रही है। इस समय गेहूं की बाली में दाने का विकास हो रहा है। तापमान के बढ़ने से गेहूं के दाने के पूरी तरह से विकसित होने से पहले ही पकने लगेगा। जिसका असर गेहूं के उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन

खेत में हल्की नमी बनाए रखें
तापमान बढ़ने के असर से गेहूं की फसल को बचाने के लिए खेतों की हल्की सिंचाई करनी चाहिए। जिससे खेत में नमी बनी रहे। इसके अलावा घुलनशील पोटाश की 100 ग्राम मात्रा को 20 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना भी फायदेमंद रहता है। - डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में जनपद में तापमान
तारीख अधिकतम तापमान
20 फरवरी 28.9
21 फरवरी 30.5
22 फरवरी 28.0
23 फरवरी 28.0
24 फरवरी 28.7
25 फरवरी 29.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed