फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Increase in taxes to increase the income of Nagar Panchayat

नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए की करों में वृद्वि

Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Increase in taxes to increase the income of Nagar Panchayat
चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में गत छह माह की आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए कुछ करों में वृद्धि की गई। इसके अलावा कस्बे के विकास के लिए अनेक योजनाएं की डीपीआर बनाकर शासन को भेजने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अकबर कुरैशी की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के संचालन में हुई बैठक में सर्वप्रथम गत छह माह की आय तथा व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। राज्य वित्त आयोग तथा टाउन फंड से करीब तीन करोड़ रुपये आय तथा वेतन, पेंशन, निर्माण कार्य पर करीब साढे़ तीन करोड़ रुपये खर्च की जानकारी दी गई। बैठक में चिलकाना में थाने के पास पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के लिए जनरेटर की स्थापना, जन्म मृत्यु शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करने, कर निर्धारण सूची का शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने, बड़े यूनीपोल पर विज्ञापन के लिए एक साइड के 10 हजार रुपये प्रति वर्ष करने, चरागाह की जमीन को ठीक करके वहां बस स्टैंड बनाकर मासिक किराए पर देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में पेयजल हेतु 19 वाटर कूलर खरीदने के लिए डीपीआर शासन को भेजने, इसके अलावा 23 नालों का निर्माण करने के लिए उसकी डीपीआर भी शासन को भेजने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में 16 भवन मानचित्र पास किए गए। पंप नंबर एक पर वाहन खड़े करने हेतु टीन शेड डालने, नगर में छह स्थानों पर विभिन्न तरह के निर्माण कार्य करने, डंपिंग ग्राउंड की तार बाड़ करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में सभासद राजीव कुमार सिंघल, अहसान अहमद, जेबा, चांद बेबी, महबूब, पहल सिंह, कुर्बान, महबूब, फरीद, मदन लाल शर्मा सहित अशोक कुमार, नफीस अहमद, प्रताप सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed