{"_id":"625b07be0ff84b64db598914","slug":"increase-in-land-rates-in-shakambhari-vihar-on-delhi-road-saharanpur-news-mrt5847113140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास की भूमि दो हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास की भूमि दो हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर बढ़ी
विज्ञापन
सहारनपुर। आवास विकास परिषद ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भूमि की दरों में संशोधन करते हुए दाम बढ़ा दिए हैं। सहारनपुर में चार योजनाएं वर्तमान में चल रही हैं, जिनमें से दिल्ली रोड स्थित शाकंभरी विहार में इसका असर हुआ है। यहां दो हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दाम बढ़े हैं।
भूमि की दरों में संशोधन के लिए छह अप्रैल को परिषद मुख्यालय में अपर आवास आयुक्त एवं सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इसमें परिषद के उच्चाधिकारियों, अधीक्षण अभियंताओं, संपत्तियों के प्रभारी जोनल आवास आयुक्त, उप आवास आयुक्त आदि ने हिस्सा लिया। बैठक में विचार करने के बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भूमि दरों का निर्धारण किया गया है। हालांकि पूर्व में निर्मित चार मंजिला या उससे अधिक मंजिला भवनों के लिए 31 मार्च 2022 की दरें यथावत रखी गई हैं। यह भी कहा गया है कि भविष्य में किसी भी योजना में आवासीय भूखंड का पंजीकरण खोलने से पहले भूमि की दरों में संशोधन की जरूरत हो तो अधीक्षण अभियंता एवं जोनल आवास आयुक्त की संस्तुति के आधार पर दरों को संशोधित किया जाएगा।
केवल शाकंभरी योजना में बढ़े दाम
आवास विकास परिषद सहारनपुर में चार योजनाओं पर काम कर रहा है। इनमें पठानपुरा योजना-1 और पठानपुरा योजना-5 तथा शाकंभरी विहार योजना और शाकंभरी विहार योजना (फ्लैट्स के लिए) शामिल हैं, लेकिन यहां अभी केवल शाकंभरी विहार में भूमि की दरों में बढ़ोतरी हुई है। यहां पहले 14,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर रेट थे, जो बढ़कर 16,500 रुपये किए गए हैं।
विज्ञापन
आवास विकास परिषद की वर्तमान में चार योजनाएं सहारनपुर में चल रही हैं। परिषद के उच्चाधिकारियों की बैठक में दरों में संशोधन करते हुए बढ़ोतरी की गई है। सहारनपुर में केवल दिल्ली रोड स्थित शाकंभरी विहार योजना में दाम बढ़े हैं।
सुनील कुमार, संपत्ति अधिकारी, आवास विकास परिषद, सहारनपुर।