{"_id":"6310eefb27a2751ba86d15c7","slug":"increase-facilities-for-passengers-at-mankamau-bus-stand-sanjay-kumar-saharanpur-news-mrt6034414120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकमऊ रोडवेज अड्डे पर यात्रियों के लिए बढ़े सुविधाएं : संजय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकमऊ रोडवेज अड्डे पर यात्रियों के लिए बढ़े सुविधाएं : संजय कुमार
विज्ञापन
मानकमऊ स्थित बस स्टैंड का निरीक्षण करते प्रबंध निदेशक राज्य परिवहन निगम संजय कुमार, मेयर संजीव व?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने मानकमऊ स्थित रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बस स्टैंड पर पानी, शेड, लाइट आदि सुविधाओं के साथ उसे व्यवस्थित और विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोडवेज व नगर निगम को समन्वय बनाते हुए बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं बनाने को कहा।
प्रबंध निदेशक संजय कुमार बृहस्पतिवार की सुबह मानकमऊ स्थित रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक राजीव गुंबर, मेयर संजीव वालिया, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, नगरायुक्त गजल भारद्वाज व अपर नगरायुक्त राजेश यादव के अलावा रोडवेज के अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर विधायक राजीव गुंबर ने प्रबंध निदेशक से यात्रियों को धूप, बारिश आदि से बचाव के लिए बस स्टैंड पर शेड, शुद्ध पेयजल, शौचालय तथा प्रकाश व्यवस्था का सुझाव दिया। नगर विधायक ने इसके अलावा बसों के आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए रजबहे की दिशा में पुलिया बनवाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि चारों ओर से खुला होने के कारण बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं है, बस स्टैंड की चहारदीवारी भी बनवायी जानी चाहिए। संजय कुमार ने नगर विधायक से सहमति जताते हुए नगर निगम व रोडवेज अधिकारियों को परस्पर समन्वय बनाकर ये सब व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक ने बस स्टैंड के प्रवेश स्थल को ठीक कराने तथा बाहर बोर्ड लगाकर उसका एक प्रवेश द्वार बनवाने के भी निर्देश दिए। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने प्रबंध निदेशक को आश्वस्त किया कि बस स्टैंड पर एक शौचालय पूर्व में नगर निगम द्वारा संचालित है तथा महिलाओं के लिए एक पिंक टॉयलेट भी बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए समन्वय जरूरी
विधायक राजीव गुंबर ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री को पत्र देकर तथा प्रबंध निदेशक संजय कुमार से मुलाकात कर सहारनपुर में एक अंतरराज्यीय बस अड्डा बनवाने की मांग की थी। संजय कुमार ने इस संबंध में भी अधिकारियों से वार्ता की और रोडवेज व निगम अधिकारियों को समन्वय बनाकर उसके लिए स्थान चयन करने के निर्देश दिए।
रोडवेज वर्कशॉप में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें
प्रबंध निदेशक ने बुधवार की रात कोर्ट रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था परखी। इस दौरान उन्होंने वाशिंग प्लांट, साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संजय कुमार ने निर्देश दिए कि वर्कशॉप में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। बसों के मेंटीनेंस में कोई लापरवाही न बरतें। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में आवास विकास की खाली पड़ी जमीन का भी निरीक्षण किया।