{"_id":"674d5fed973f36d7cd022782","slug":"incident-in-saharanpur-a-sharp-weapon-hit-the-head-of-a-sleeping-elderly-person-2024-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में वारदात: सोते हुए बुजुर्ग के सिर पर मारा धारदार हथियार, 80 साल की मां के कानों से खींचे कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में वारदात: सोते हुए बुजुर्ग के सिर पर मारा धारदार हथियार, 80 साल की मां के कानों से खींचे कुंडल
Mon, 02 Dec 2024 01:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:03 PM IST
सार
जिस वक्त घर में वारदात हुई बुजुर्ग मां और बेटा ही घर पर थे। पड़ोस में रहने वाले भाई ने कराहने की आवाज सुनी तो वारदात का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरपुर में रविवार रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर मां-बेटे को लहूलुहान कर लूटपाट की। बदमाश महिला के कानों से कुंडल खींच ले गए और 52 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। घायलों को रात ढाई बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला।
- फोटो : अमर उजाला
मोहर सिंह (60) घर के बरामदे में सो रहे थे और उनकी मां कैलाशो (80) कमरे में थीं। मोहर सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि दोनों अविवाहित बेटे जम्मू व हरियाणा में नौकरी करते हैं। रात करीब एक बजे तीन-चार बदमाश घर में घुसे और बरामदे में सो रहे मोहर सिंह के सिर पर किसी हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बदमाश मोहर सिंह को खींचकर अंदर कमरे में ले गए, जहां उनकी मां सोयी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खंगाला गया घर।
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने बुजुर्ग कैलाशो को उठाया और उनके कानों से कुंडल खींच लिए। उसके बाद पूरा कमरा खंगाला। करीब दो बजे मोहर सिंह का चचेरा भाई सुशील जो कि उनका पड़ोसी भी है, शौच के लिए बाहर आया। उसने कैलाशो और मोहर सिंह के दर्द से करहाने की आवाज सुनी। सुशील ने अंदर जाकर देखा तो दोनों खून से लथपथ पड़े थे। मोहर सिंह का बिस्तर भी खून से सना हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत गांव में सूचना दी और इसके बाद पुलिस को खबर की। ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर आई।
वारदात की जानकारी मिलने पर सुबह के समय घर के बाहर एकत्र हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सीओ अभितेष सिंह ने रात में ही पहुंचकर घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही मोहर सिंह ने करीब 52 हजार का भैंसा बेचा था। शायद बदमाशों को इसकी जानकारी थी। घटना की जांच की जा रही है। अभी पीड़ितों से भी जानकारी ली जाएगी।