फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inauguration of various projects in the stadium

Saharanpur News: स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण

Fri, 06 Jan 2023 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of various projects in the stadium
स्टेडियम के प्रवेश द्वार का उद्घाटन करते नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्मार्ट सिटी योजना के तहत संचालित परियोजनाओं का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। उनमें बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, मुख्य द्वार, चाहरदीवारी, योगा मंच और वेट ट्रेनिंग सेंटर शामिल है।
विज्ञापन

लोकार्पण के लिए नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ/नगर आयुक्त गजल भारद्वाज, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन शुक्रवार की शाम 4:30 बजे स्टेडियम पहुंचे थे। उक्त जनप्रतिनिधियों ने फीता काटने के साथ ही बैडमिंटन कोर्ट पर खेलकर परियोजनाओं को लोकार्पित किया। राजीव गुंबर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं, जिससे की देश की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को और देश को पहचान दिला सकें।
विज्ञापन

गजल भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत छह माह पूर्व अनेक खेल परियोजनाओं का चयन किया गया था, जिनमें बैडमिंटन कोर्ट, योगा मंच, बास्केटबॉल कोर्ट व वेट ट्रेनिंग सेंटर आदि कुछ खेल परियोजनाओं का जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में जो कार्य कराए गए हैं या कराए जा रहे हैं। निश्चित रूप से वह जनपद के खेलों में बड़ा बदलाव लाएंगे। यहां के खिलाड़ी सुविधाओं का लाभ उठाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, डीजीएम दिनेश सिंघल, यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक विकास त्यागी, सहायक प्रबंधक आकाश चौधरी, क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed