फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inauguration of Shriram Leela Festival in Nanouta

नानौता में श्रीराम लीला के महोत्सव का शुभारंभ

Tue, 13 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shriram Leela Festival in Nanouta
बिहारीगढ़ में श्री रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन करते कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
नानौता/गंगोह/अंबेहटा/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। जिले में सोमवार से रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है। नानौता में जहां रामानंद सागर कृत रामायण को पर्दे पर दिखाया जा रहा है, वहीं गंगोह में मंगलवार की रात से मंचन का श्रीगणेश होगा।
विज्ञापन

नानौता की श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित 54 वां श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ विधि विधान व हवन पूजन के साथ किया गया। श्री रामलीला मंचन का उद्घाटन थानाध्यक्ष नरेश पाल गिरि व भाजपा नेता विवेक नामदेव ने फीता काटकर किया। यहां रामानंद सागर कृत रामायण को पर्दे पर दिखाया जा रहा है। अनुराग राणा, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर के प्रतिनिधि युद्धवीर पुंडीर ने भगवान श्रीराम के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। मनोज शर्मा, दिनेश पुंडीर, एसएसआई राजकुमार राणा, डा रामकुमार पुंडीर, नामित सभासद धीरज रुहेला, राजकुमार कालड़ा आदि ने भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण किए। इससे पूर्व नगर के मोहल्ला कानूगोयनन स्थित शिव दुर्गा मंदिर से झंडा पूजन कर रामलीला स्थल पर विधिविधान के साथ स्थापित किया गया।
विज्ञापन

गंगोह में शिव चौक स्थित प्राचीन रामलीला द्वारा मंचन का कार्य आज से हो जाएगा। उद्घाटन नारद मोह विष्णु लोक से होगा। रामलीला भवन से 17 अक्तूबर प्रथम नवरात्र को भगवान राम की बरात को निकाली जाएगी। जबकि 25 अक्तूबर को रावण दहन होगा। मनोज गोयल ने बताया कि सैनिटाइज और मास्क के बिना किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा में श्री रामलीला समिति की ओर से कसबे में 15 अक्तूबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। समिति के प्रधान संदीप कश्यप ने बताया कि रामलीला मंचन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामलीला का मंचन महादेव संकीर्तन मंडल के कलाकारों द्वारा किया जाएगा

बिहारीगढ़ में श्री रामलीला महोत्सव के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया गया। अंबेडकर पार्क में भूमि पूजन पंडित राजेंद्र प्रसाद ने संपन्न कराया। कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर गोयल और महामंत्री संजय सैनी ने बताया कि रामलीला का मंचन 15 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। प्रधान राज किशोर सैनी, संजय एडवोकेट, अन्वेश कांबोज, दिनेश चौहान, जयपाल सैनी ,नौरतू, मनोज शर्मा, विपिन, सुशील, सुनील जायसवाल, पवन राणा आदि रहे।

नानौता में श्रीरामलीला मंचन का उद्घाटन करते अतिथि।

नानौता में श्रीरामलीला मंचन का उद्घाटन करते अतिथि।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed