फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inauguration of development works worth crores of rupees

करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of development works worth crores of rupees
दिल्ली रोड पर विकास कार्यो का लोकार्पण करते मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर लोगों ने जनप्रतिनिधियों और निगम के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने अनेक स्थानों पर कराए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इंद्रा बस्ती में क्षेत्र की महिलाओं ने महापौर संजीव वालिया व पूर्व विधायक राजीव गुंबर का स्वागत करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में आप लोगों ने काफी काम कार्य कराया है। आधा दर्जन से अधिक जगहों पर सड़कों, नालियों व इंटरलॉकिंग कार्य कराए गए हैं। महापौर व नगरायुक्त ने कहा कि नगर निगम करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए हैं। आगे भी इसी तरह कार्य होते रहेंगे। दिल्ली रोड पर शिवालिक विहार में सड़क एवं नाली निर्माण, जैन कॉलेज रोड का सड़क सुधार कार्य, रिमाउंट डिपो के पास सड़क निर्माण, पैरामाउंट कॉलोनी में मुख्य सड़क का निर्माण, मोहल्ला इंद्रा बस्ती में नाली व इंटर लॉकिंग टाइल्स आदि का लोकार्पण हुआ। इस दौरान अमित त्यागी, अशोक राजपूत, शाहवेज, दिग्विजय चौहान, भगत सिंह, मोनिका सिंह, प्रदीप उपाध्याय, शकील प्रधान, अरुण गागियान, विपिन सलूजा, संजय लाला, दानिश नकवी, डाक्टर सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

पेरामाउंट में विकास कार्यो का लोकार्पण करते मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्

पेरामाउंट में विकास कार्यो का लोकार्पण करते मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed