फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inauguration of Butterfly Park at Netaji Subhash Chandra Bose Udyan

नेताजी सुभाषचंद्र बोस उद्यान में तितली पार्क का लोकार्पण

Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Butterfly Park at Netaji Subhash Chandra Bose Udyan
नेताजी सुभाष चन्द्र गार्डन में तितली पार्क का फीता काटकर शुभारंभ करते कमिश्नर संजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस उद्यान (कंपनी बाग) में तितली पार्क की शुरुआत हो गई है। 26 जनवरी के अवसर पर कमिश्नर संजय कुमार ने तितली पार्क का लोकार्पण किया। पार्क को विकसित करने का उद्देश्य तितलियों की तमाम प्रजातियों को बढ़ाना और उनका संरक्षण करना है।
विज्ञापन

तितली पार्क, उद्यान के चार एकड़ क्षेत्रफल में फैला है, जिसे सहारनपुर विकास प्राधिकरण और उद्यान विकास समिति के सहयोग से विकसित किया गया है। पार्क में विभिन्न प्रकार की लगभग 40 प्रजातियों की तितलियों के विकास के लिए उनके जीवनचक्र के अनुकूल 86 प्रकार के कुल 15590 होस्ट एवं नेक्टर पौधों का रोपण कराया गया है। इस पार्क से सहारनपुर के निवासियों को केंद्र परिसर में स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं तितलियों के जीवनचक्र व उनके संरक्षण के विषय में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही प्रदेश में बटर फ्लाई गार्डनिंग को बढ़ावा मिलेगा। कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि बीते करीब 40 साल में तितलियों की प्रजातियों में करीब 40 फीसदी की गिरावट आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रकृति के साथ की जा रही छेड़छाड़, बढ़ता प्रदूषण और फसलों में दवाओं के छिड़काव के कारण तितलियां खत्म हो रही हैं। तितलियों को बचाया जाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान उद्यान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 200 माली प्रशिक्षणार्थियों एवं 76 मशरूम प्रशिक्षणार्थियों को कमिश्नर के हाथों माली टूलकिट और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। लोकार्पण के दौरान नगरायुक्त/उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ज्ञानेंद्र सिंह, वन संरक्षक वीके जैन, राजेश प्रसाद, एसडीए सचिव डीपी सिंह, अतुल रायजादा, अनिल कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, रमन कुमार, डॉक्टर आईए सिद्दीकी, आभा जोशी, अशोक कुमार, सुबोध कुमार तोमर, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उद्यान में यह कार्य भी होंगे
स्मार्ट सिटी योजना के तहत उद्यान के तीनों गेट का नवीनीकरण होगा। उद्यान के भ्रमण के लिए प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही पांच किलोमीटर के भ्रमण मार्गों का निर्माण होगा। योगा पार्क विकसित किया जाएगा। साथ ही दादा-दादी पार्क बनवाया जाएगा, केंद्र परिसर पर अनुपयोगी स्थलों को विकसित किया जाना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed