फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inamul Haque's chat recovered from Lashkar-e-Taiba

लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े इनामुल हक की चैट रिकवर

Thu, 17 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Inamul Haque's chat recovered from Lashkar-e-Taiba
-- पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेशी आतंकियों के संपर्क में था
विज्ञापन

-- लैपटॉप से करता था इंटरनेट कॉल, रिमांड पर लेने के बाद खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एटीएस द्वारा देवबंद से पकड़े गए लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े संदिग्ध आतंकी इनामुल हक को रिमांड पर लेने के बाद अहम खुलासे हुए हैं। एटीएस ने इनामुल हक द्वारा डिलीट की गई चैट को रिकवर कर लिया है, जिससे पता चला कि आरोपी लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों से बात करता था। वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी आतंकियों के संपर्क में था। आरोपी लैपटॉप से इंटरनेट कॉल करता था, जिसे भी एटीएस रिकवर करने में लगी है।
एटीएस ने कोर्ट के आदेश पर इनामुल हक को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। सूत्रों के मुुताबिक वह सोशल मीडिया एकाउंट के मैसेंजर और व्हाट्सएप के जरिए लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों से जुड़ा था। वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेशी आतंकियों के संपर्क में था। वह जिहाद के लिए भी युवाओं को प्रेरित करता था। ट्रेनिंग के लिए इनामुल हक पाकिस्तान जाना चाहता था, लेकिन उससे पहले भी वह एटीएस के हत्थे चढ़ गया है। वहीं, एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि एटीएस अपने स्तर से पूछताछ कर रही है। इससे ज्यादा जानकारी अभी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन

---------------
स्लीपर सेल तैयार करने को कहा था
एटीएस सूत्रों के मुताबिक लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों ने इनामुल हक से कहा था कि वह पहले वेस्ट यूपी में स्लीपर सेल तैयार करे। इसके बाद उसे पाकिस्तान बुलाकर ट्रेनिंग और हथियार दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक रिकवर की गई चैट में यह खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
एक संदिग्ध की तलाश जारी
एटीएस ने आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही उस संदिग्ध भी तलाश तेज कर दी गई है, जो इनामुल हक के साथ शामिल था और वह भी आतंकियों के संपर्क में रहा है।

---------------
यह था मामला
एटीएस ने गत शनिवार को तीन संदिग्ध युवकों को देवबंद से पकड़ा था। पूछताछ के आधार पर एटीएस ने खुलासा किया था। एटीएस ने बताया था कि इनामुल हक सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है और देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर विस्फोट आदि की घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ था। मूलरूप गांव पटना थाना गवा जनपद गिरडीह झारखंड निवासी इनामुल हक के लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों से भी जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed