{"_id":"66b90e31094f1bc9470a70e4","slug":"in-two-separate-cases-rs-70000-were-withdrawn-by-changing-the-atm-card-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-129293-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो अलग-अलग मामलों में एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो अलग-अलग मामलों में एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये निकाले
Mon, 12 Aug 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरोह सक्रिय है। दो अलग-अलग मामलों में एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये निकाले गए। पहला मामला रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव भांकला निवासी गोविंद के साथ हुआ। उसने बताया कि उसकी पत्नी साधना के नाम से दिल्ली रोड स्थित एक बैंक से 50 हजार रुपये का लोन कराया था। धनराशि पत्नी के खाते में आ गई थी। नौ अगस्त को रुपये निकालने के लिए हसनपुर चुंगी स्थित एटीएम पर गए। जहां पर उसने पास खड़े युवक का सहयोग लिया। इस दौरान युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 47 हजार रुपये निकाल लिए।
दूसरा मामला भी थाना सदर बाजार का ही है। गलीरा रोड निवासी रामशरण सिंह ने बताया कि वह एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। इसके बाद एटीएम के बाहर खड़े युवक ने कहा कि उसकी ट्रांजेक्शन कैंसिल हो गई। झांसे में लेकर युवक ने एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में एटीएम से 10-10 हजार रुपये की दो और तीन हजार रुपये की एक ट्रांजक्शन हुई है। पुलिस ने इन दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।