फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the workshop, the artists painted the colors of the imagination on the canvas

Saharanpur News: कार्यशाला में कलाकारों ने कैनवस पर उकेरे कल्पनाओं के रंग

Sat, 25 Feb 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the workshop, the artists painted the colors of the imagination on the canvas
बेहट़ रोड स्थित शेमफोर्ड स्कूल में लगी आर्ट वर्कशॉप में अपनी पेंटिंग बनाती नगर आयुक्त ग़जल भारद
सहारनपुर। कलाकारों ने तूलिका के माध्यम से कैनवस पर अपनी कल्पनाओं में रंग भरने का प्रयास किया। बेहट रोड स्थित शेमफोड स्कूल में बरजस्ता चित्रकला कार्यशाला हुई। कार्यशाला में पहुंचीं नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने भी पेंट और ब्रश के माध्यम से तूलिका पर अपने बचपन का अक्स उतारने का प्रयास किया। मौजूद कला प्रेमियों ने उनके प्रयास को सराहा।
विज्ञापन

सृजन प्रिंटर्स व स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में देश के जाने माने चित्रकार शामिल हो रहे हैं, जो तीन दिन चलने वाली कार्यशाला में विद्यार्थियों को चित्रकला की बारीकियां समझाएंगे। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगरायुक्त गजल भारद्वाज, विकास अग्रवाल, संयोजक मनीष कच्छल और प्रधानाचार्य नीरजा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। नगरायुक्त ने कहा, चित्रकला हमारी विरासत है और इसका संवर्धन व संरक्षण हम सबका दायित्व है।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुंबई से जसबिंदर सिंह, मोहाली से तेजिंदर लाडी सिंह, पटियाला से डॉ. मनवीर कौर, देहरादून से मेघा, दिल्ली से नताशा चड्ढा व रजत शुभ्रा, अमृतसर से हरदीप सिंह, मुकेश विश्वकर्मा, सत्येश विश्वकर्मा, सुनील जांगिड, वसुधा मालपाणी व राघव माहेश्वरी ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त एसके तिवारी, निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, जेडएसओ राजीव चैधरी, मुन्ना लाल कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. अमिता अग्रवाल, साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम, सीए तुषार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट़ रोड स्थित शेमफोर्ड स्कूल में लगी आर्ट वर्कशॉप में अपनी पेंटिंग बनाती नगर आयुक्त ग़जल भारद

बेहट़ रोड स्थित शेमफोर्ड स्कूल में लगी आर्ट वर्कशॉप में अपनी पेंटिंग बनाती नगर आयुक्त ग़जल भारद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed