फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the women's hospital, borrowed doctors are giving anesthesia injections

Saharanpur News: महिला अस्पताल में उधार के डॉक्टर लगा रहे बेहोशी का इंजेक्शन

Sat, 27 Jul 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
In the women's hospital, borrowed doctors are giving anesthesia injections
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन से होने वाली डिलीवरी की व्यवस्था चरमरा गई है। यह समस्या बेहोशी का डॉक्टर नहीं होने से बनी हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल से उधार के डॉक्टर बेहोशी का इंजेक्शन लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल 110 बेड का है। यहां प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की 24 घंटे की सुविधा है। डॉक्टरों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में लगाई जाती है। इस लिहाज से महिला अस्पताल में बेहोशी के कम से कम तीन डॉक्टर होने चाहिए। यहां एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी का डॉक्टर) के पांच पद सर्जित है। जिनमें से एक पद पर ही डॉक्टर की नियुक्ति है। उनकी ड्यूटी भी अमरनाथ यात्रा में लगा दी थी, लेकिन डॉक्टर ने दिक्कत होने के कारण ड्यूटी से मना कर दिया था, जिस पर उच्च अधिकारियों ने उन्हें काम नहीं करने के निर्देश जारी कर दिए। डॉक्टर के नहीं होने से महिला अस्पताल में ऑपरेशन डिलीवरी की सुविधा बेपटरी हो गई। महिला अस्पताल प्रबंधन को कभी एसबीडी जिला अस्पताल से डॉक्टर को बुलाना पड़ रहा तो कभी राजकीय मेडिकल कॉलेज से। महिला जिला अस्पताल में रोजाना 10 से 15 गर्भवती महिलाओं के प्रसव ऑपरेशन से किए जाते हैं।
विज्ञापन


-------
जिला महिला अस्पताल में पहले से ही बेहोशी के डॉक्टरों की कमी चल रही है। एक डॉक्टर थे, लेकिन वह भी छुट्टी पर है। इसलिए हमें एसबीडी जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज से बेहोशी के डॉक्टर को बुलाना पड़ रहा है। तब जाकर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी ऑपरेशन से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed