फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the second phase, 8102 police personnel of Mandal will be vaccinated

दूसरे चरण में मंडल के 8102 पुलिसकर्मियों को लगेगा टीका

Sun, 17 Jan 2021 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
In the second phase, 8102 police personnel of Mandal will be vaccinated
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के लिए प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने की शुरुआत हो चुकी है तो दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पुलिस, राजस्व सहित अन्य विभागों से फ्रंटलाइन वर्कर्स की सूची इकट्ठा कराई जा रही है। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में फ्रंटलाइन में शामिल 8102 पुलिसकर्मियों को टीका लगवाया जाएगा। इसी तरह राजस्व कर्मियों की सूची भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर जिले में 13730 सरकारी एवं गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम चरण में टीका लगना है। इसकी शुरुआत शनिवार को हो भी चुकी है। पहले दिन एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह पर टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

उधर, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगवाया जाना है। इसमें पुलिसकर्मियों, राजस्व कर्मियों, सफाई कर्मियों, कारागार के कर्मियों आदि को टीका लगवाया जाना है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन सभी विभागों से फ्रंटलाइन वर्कर्स की सूची मंगवानी शुरू कर दी गई है। विभागों के द्वारा यह सूचना भेजनी शुरू कर दी गई है। इसके बाद इस सूची का डाटा फीड कराया जाएगा, ताकि टीकाकरण से पहले इन्हें सूचना के तौर पर मेसेज भिजवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जनवरी को हो सकता है टीकाकरण
सहारनपुर। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण की अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है। उसके लिए शासन की गाइडलाइन का इंतजार है, लेकिन चर्चा है कि बाकी स्वास्थ्यकर्मियों को अब 22 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हो सकती है। क्योंकि अभी तक 427 को ही टीका लगा है, जबकि जिले में कुल 13730 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना है। इस लिहाज से अभी 13303 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना बाकी है।

टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। बाकी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने के संबंध में अभी शासन से कोई तारीख तय नहीं की गई है। टीकाकरण केंद्रों को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं, जैसे ही शासन से गाइडलाइन आएगी, टीकाकरण कराया जाएगा। -- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
तीनों जिलों में फ्रंटलाइन पुलिसकर्मी
सहारनपुर ------- 3366
मुजफ्फरनगर --- 2939
शामली ---------- 1797
योग ------------- 8102
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed