{"_id":"636fe4145774e3195c417034","slug":"in-the-resolution-day-the-officers-listened-to-the-problems-of-the-complainants-saharanpur-news-mrt6133590179","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में अफसरों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में अफसरों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
विज्ञापन
गागलहेड़ी के समाधान दिवस पर मौजूद डीआईजी, डीएम और एसएसपी
- फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी विपिन ताडा ने गागलहेड़ी थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुन उनके जल्द निस्तारण के आदेश दिए।
दोपहर में तीनों अधिकारी थाने पहुंचे। जहां उनके समक्ष राजस्व संबंधी शिकायतें आईं। मक्का बांस गांव की जमीन संबंधी समस्या पर डीएम अखिलेश सिंह ने मौके से राजस्व टीम को तत्काल गांव के लिए रवाना किया। उन्होंने टीम को निर्देशित किया कि मौके पर पैमाइश कर समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाने के अभिलेखों की जांच की। थाना स्टाफ को हिदायत दी कि किसी भी सूरत में अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
डीआईजी ने कहा कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। सर्दी के मद्देनजर पुलिस गश्त को और प्रभावी बनाया जाए। जिला बदर, वांछित अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। शासन से समय समय पर मिलने वाले निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। इस दौरान अंडर ट्रेनिंग सीओ अभितोष सिंह, थाना प्रभारी सुनील नेगी, अतिरिक्त थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी बलवान सिंह सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।