फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the presence of District Sugarcane Officer, the mill management told the dates of payment

जिला गन्ना अधिकारी की मौजूदगी में मिल प्रबंधन ने बताई भुगतान की तिथियां

Thu, 28 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the presence of District Sugarcane Officer, the mill management told the dates of payment
सहारनपुर, गागलहेड़ी। बकाया गन्ना भुगतान के लिए भारतीय किसान यूनियन ने दया शुगर मिल में पंचायत आयोजित की। पंचायत में पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी ने मिल प्रबंधन व किसानों से वार्ता की। इसमें मिल प्रबंधन ने लिखित में गन्ना भुगतान की तिथियां बताईं।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त किसान इकट्ठा होकर दया शुगर मिल पहुंचे। जहां पंचायत में उन्होंने अविलंब गन्ना भुगतान की मांग की। इसी दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत में जिला गन्ना अधिकारी डॉ. राजेश धर द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने मिल प्रबंधन से किसान नेताओं की मौजूदगी में वार्ता की। मिल प्रबंधन ने लिखित में गन्ना भुगतान के बारे में बताया कि पूरी फ़रवरी का भुगतान 31अगस्त तक कर दिया जायेगा। शेष मार्च माह का भुगतान 30 सितंबर तक कर दिया जाएगा। इसके बाद जो भी किसानों का बकाया भुगतान बचेगा उसको आगामी सत्र क़े शुरू होने के 15 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने मिल प्रबंधन को किसानों की सभी समस्याओं का संज्ञान लेकर निपटारे की हिदायत दी। किसानों ने मिल प्रबंधन के साथ हुई वार्ता पर सहमति जताते हुए चेताया कि यदि निर्धारित तिथियों पर गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह, नरेश यादव, जिले सिंह, रामकुमार, चौ. धर्मवीर सिंह, डॉ. रणवीर, भूपेंद्र त्यागी, चौ. सोनू, राजेश, नेत्रपाल, अंकुश, अशोक यादव, मीडिया प्रभारी गौरव यादव, विनीत, कृष्णपाल, निर्दोष त्यागी, चौधरी भगत, जय भगवान, नरेंद्र यादव आदि रहे।

दया शुगर मिल में धरना देते किसान

दया शुगर मिल में धरना देते किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed