{"_id":"57bc98674f1c1b8f29d4ee21","slug":"in-the-name-of-scholarship-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के नाम पर फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के नाम पर फर्जीवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में निजी आईटीआई में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। जनपद की चार आईटीआई के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।
सुधीर भारती का आरोप है कि आदर्श आईटीआई नकुड़ में छात्र अंकित कुमार हाईस्कूल फेल है, इसके बावजूद उसका आईटीआई में दाखिला कर लिया गया। ऐसे ही छात्र मिंटू कुमार के प्रमाण पत्रों में आय प्रमाण पत्र किसी अन्य छात्र का लगाकर फार्म भर दिया गया।
स्किल आईटीआई फतेहपुर छुटमलपुर में छात्र अभिषेक का जिस अंक पत्र के आधार पर दाखिला किया गया, वह अंक पत्र छात्रा रेनू का है। ऐसे ही छात्र आशीष नौटियाल, अजय कुमार के प्रमाण पत्रों में भी अन्य छात्रों के अंक पत्र लगाये गए है।
विज्ञापन
डीबीआर अंबेडकर आईटीआई भाटखेड़ी नागल की छात्रा मोनिका, छवि देवी, कोमल कुमार, प्रतिमा, शुभम, सोनू, सोनू, परिवेश्र अनुज कुमार, वीरेश आदि के प्रमाण पत्रों में भी फर्जी अंक पत्र और आय प्रमाण पत्र लगाये गए है।
ऐसे ही अभियंत्री आईटीआई में छात्र अजय के कागजों में अंक पत्र देवेंद्र कुशवाहा का लगाया गया है। डीएम को साक्ष्यों की जांच कराकर संबंधित आईटीआई के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रकरण में डीआईआेएस और समाज कल्याण अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवालियां निशान लगाए गए है।