{"_id":"6acfe586da2ba111a202073d","slug":"in-the-meeting-of-the-sixth-state-finance-commission-emphasis-was-laid-on-making-the-paandhoi-river-a-river-front-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-185935-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छठे राज्य वित्त आयोग की बैठक में पांवधोई नदी को रिवर फ्रंट बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छठे राज्य वित्त आयोग की बैठक में पांवधोई नदी को रिवर फ्रंट बनाने पर जोर
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ में हुई छठे राज्य वित्त आयोग की बैठक में महापौर डॉ. अजय कुमार ने शहर से बीच से होकर गुजरने वाली पांवधोई नदी का रिवर फ्रंट बनाने पर जोर दिया।
अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिसनिंग टू सिटीज सॉल्विंग अर्बन चैलेंज (शहरों को सुनना, शहरी चुनौतियों का समाधान) विषय पर महापौर ने कहा कि सहारनपुर की पांवधोई नदी सहारनपुर की लाइफलाइन है। उसका रिवर फ्रंट बनने से न केवल नदी का सुंदरीकरण होगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं के साथ शहर का भी विकास होगा। पानी के प्रबंधन पर भी उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। महापौर ने बताया कि इसके अलावा शहर को बाढ़ से बचाने, शुद्ध वायु सौर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी और हरित पट्टी के विकास तथा उसके लिए धन की उपलब्धता को लेकर भी बात रखी।
-- -- --
पांवधोई नदी पर काम की सख्त जरूरत
पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार के कार्यकाल में पांवधोई नदी के सुंदरीकरण और इसे दूषित होने से बचाने पर काम हुआ था। वर्तमान में पुल खुमरान से पुल जोगियान तक इसके दोनों ओर की दीवारों पर लगा जाल कई जगह गिर चुका है। कई जगह से पूरी दीवार ही गायब है। ऐसी स्थिति में नदी पर काफी काम किए जाने की जरूरत है।