फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the investigation, one fake and the other medicine turned out to be substandard

Saharanpur News: जांच में एक नकली तो दूसरी दवा निकली अधोमानक

Thu, 27 Apr 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
In the investigation, one fake and the other medicine turned out to be substandard
सहारनपुर। मेडिकल स्टोरों पर आम जनता को थमाई जा रहीं दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। जांच में एक नकली तो दूसरी दवा अधोमानक निकली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद औषधि निरीक्षक की ओर से मेडिकल स्टोर संचालक और दवा कंपनी को नोटिस जारी होगा। जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद की ओर से बीती 15 दिसंबर 2022 को बाजोरिया रोड स्थित वीआर मेडिकल स्टोर से ईरो-एक्स सीरप और गागलहेड़ी में भगवानपुर रोड पर संचालित मलिक मेडिकल स्टोर से आइसोप्रोपिल एल्कोहल दवा का 13 फरवरी को नमूना जांच के लिए लिया गया था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि 25 अप्रैल को जांच रिपोर्ट आ गई है। जिसमें आइसोप्रोपिल एल्कोहल दवा (घाव में काम आने वाली) नकली निकली। जबकि ईरो-एक्स सीरप (खांसी के लिए) अधोमानक पाया गया है। दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस भेजा जाएगा। इनके साथ ही संबंधित कंपनी को भी नोटिस जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोरों पर मानक के तहत ही दवा की बिक्री करने दी जाएगी। मेडिकल स्टोरों पर नकली या फिर अधोमानक दवाएं बेची गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed