{"_id":"635ebd42d72a06454108b17b","slug":"in-the-health-ranking-dashboard-saharanpur-ranked-third-in-the-state-saharanpur-news-mrt611424667","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में सहारनपुर को मिला यूपी में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में सहारनपुर को मिला यूपी में तीसरा स्थान
विज्ञापन
सहारनपुर। हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की सितंबर 2022 की रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। यह उपलब्धि गर्भवती पंजीकरण, गर्भवती जांच, नियमित टीकाकरण, टीबी नोटिफिकेशन सहित 15 संकेतकों पर अच्छा कार्य करने के लिए मिला है। जनपद को 0.75 का कंपोजिट स्कोर मिला है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि अगस्त में 11वीं रैंक थी। सितंबर में जनपद की रैंकिंग सुधरी और प्रदेश में तीसरा स्थान मिला। इसमें साढौली कदीम, नागल और पुवांरका ब्लॉक का अहम योगदान रहा है। यह रैंकिंग सितंबर के डाटा पर आधारित है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक खालिद हुसैन ने बताया कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसकी बदौलत सहारनपुर का नाम प्रदेश की टॉप-थ्री रैंकिंग में शामिल हुआ। सभी संकेतकों में सुधार के लिए आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की अहम भूमिका है।
इन संकेतकों पर रैंकिंग
गर्भवती पंजीकरण, गृह आधारित नवजात देखभाल, गर्भवती जांच, टीबी नोटिफिकेशन सहित 15 संकेतकों पर अच्छा कार्य करने के लिए यह रैंकिंग दी जाती है। रैंकिंग में स्टिल बर्थ रेशियो, पेंटावैलेट व बीसीजी रेशियो, हीमोग्लोबिन जांच, आशा भुगतान, परिवार नियोजन जैसे घटक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
निरंतर बेहतरी के प्रयास जारी हैं। हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आगे और बेहतर करके नंबर एक पर आने की कोशिश रहेगी। इससे सभी का उत्साह बढ़ा है। यह अच्छा करने की ऊर्जा का संचार करेगा।-डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ