फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In seven years, could not even begin Waste Management

सात साल में भी शुरू नहीं हो सका वेस्ट मैनेजमेंट

Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
In seven years, could not even begin Waste Management
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट - फोटो : file photo
सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना की राह सहारनपुर के लिए आसान नहीं है। स्मार्ट सिटी की टीम योजना में चयन होने के बाद भले ही कचरा उठान से लेकर उसके प्रबंधन तक के बड़े-बड़े सपने दिखा रही हो।
विज्ञापन


मगर, हकीकत यह है कि कचरा ही इस समय स्मार्ट सिटी की राह का सबसे बड़ी बाधा है। हैरत की बात है कि नगर निगम बनने के सात साल बाद भी अधिकारी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

      
योजना के तहत सहारनपुर की सेकेंड प्रजेंटेशन चार मार्च को लखनऊ में होनी है। प्रस्ताव में कचरे को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही गई हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बिंदू के तहत कहा गया है कि कचरा उठाने के लिए नगर निगम की जो गाड़ियां शहर में घूमती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन सभी में जीपीएस लगाया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि गाड़ियां समय से और प्रतिदिन कचरा उठा रही हैं या नहीं। इसके अलावा कचरे का इस्तेमाल खाद आदि बनाने में इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है।

मगर हकीकत यह है कि नगर निगम बनने के सात साल बाद भी नगर निगम के अधिकारी कचरा प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं कर सके हैं। वर्तमान में शहर से प्रतिदिन 272 मीट्रिक टन कचरा निकलता है।

इस कचरे को नगर निगम कमेला कॉलोनी क्षेत्र में डालता है। इससे पहले कचरा चिलकाना रोड और पुराना कलसिया रोड पर डाला जाता था। कचरे की वजह से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। 

हैरत यह है कि  नगर निगम के अधिकारी पिछले पांच साल से कचरा प्रबंधन के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं। कई बार जमीन मिल जाने के दावे भी हो चुके हैं, मगर कार्रवाई उसके आगे बढ़ती अभी तक नजर नहीं आई है।


सहारनपुर में कई संस्थाएं शहर में डोर टू डोर जाकर कचरा इकट्ठा कर उसका इस्तेमाल खाद आदि बनाने में कर रही हैं। मगर जितना कचरा संस्थाएं उठा रही हैं, वह कुल कचरे का मुश्किल से सात से आठ फीसदी ही है। कचरा उठाने के लिए उक्त संस्थाएं लोगों से शुल्क भी वसूलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed