फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In Rajasthan, the death of the grandfather-grandson

राजस्थान में दादा-पोते की मौत

Tue, 23 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
In Rajasthan, the death of the grandfather-grandson
मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में बागड़ यात्रा से लौट रहे व्यापारी की कार राजस्थान के जनपद सीकर में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में दादा-पोते की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके परिवार की दो महिलाओं एवं बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जयपुर के एक अस्पताल से प्राथमिक  उपचार के बाद दिल्ली के ऑल इंडिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बेहट और मृतकों के पैतृक गांव शेखपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


शेखपुरा गांव निवासी अंशुल अग्रवाल पुत्र सोहनलाल का बेहट की संजय कालोनी में मकान है। उन्होंने कस्बे में ही दुकान कर रखी है। वे 19 अगस्त को परिवार के साथ अपनी कार में बागड़ यात्रा पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ दूसरी कार में उनके भाई दिनेश का परिवार था। बागड़ दर्शन के बाद दोनों परिवार सालासर गए थे। रविवार की सुबह वे सालासर से मेंहदीपुर बाला जी एवं मथुरा वृंदावन दर्शनों के लिए निकले थे। 

जैसे ही वे जयपुर-दिल्ली हाइवे पर उदयपुर तहसील के नीमका थाना क्षेत्र में पहुंचे तो अंशुल अग्रवाल की कार आगे चल रही रोडवेज बस में पीछे ड्राईवर के अचानक ब्रेक लगाने से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राईवर की बराबर वाली सीट पर बैठे सोहनलाल (65) और उनके पोते अंश (3) पुत्र अंशुल अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राईव कर रहे  अंशुल अग्रवाल, उसका तीन साल का जुड़वा बेटा वंश, पत्नी मोनिका एवं मां ममता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ऑल इंडिया अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर  दिया।

हादसे की खबर मिलते ही कस्बे सहित उनके पैतृक गांव शेखपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार की सुबह सोहनलाल और मासूम वंश का शव जैसे ही शेखपुरा पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।


गमजदा परिवार को  सांत्वना देने के लिए उनके घर पर हुजूम उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो चिताए जलती देख हर किसी की आंखें छलक गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed