फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In protest against the illegal fee collection, Bhakiu staged a sit-in on Doon College

अवैध फीस वसूली के विरोध में भाकियू ने दिया दून कॉलेज पर धरना

Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
In protest against the illegal fee collection, Bhakiu staged a sit-in on Doon College
दून कॉलेज सुंदरपुर के गेट पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सुंदरपुर स्थित दून कॉलेज में प्रबंधन पर अवैध फीस वसूली का आरोप लगाते हुए धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता डॉ. राजबीर कांबोज के नेतृत्व में कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के कहना है कि सत्र 2021-22 में डी फार्मा के छात्रों के साथ पूरे सत्र की फीस 45 हजार देनी तय की गई थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन होने के बाद छात्रों से 80 हजार रुपये की मांग की जा रही है, जो सरासर अवैध वसूली है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी बीच थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उनके आश्वासन पर कार्यकर्ता माने। कॉलेज के चेयरमैन प्रवीण चौधरी ने भी दूरभाष पर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया सोमवार तक किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बात कर विवाद को सुलझा लिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि 10 जनवरी तक फीस से संबंधित विवाद का निपटारा नहीं किया गया तो कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में डॉ. रणधीर सिंह, बबली कांबोज, देवेंद्र, नरेंद्र, अजय, अमित धीमान, मंजेश, संजय, अभिशंक, सबल, डॉ. संदीप, वाजिद खान, बाबूराम, अमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed