{"_id":"5f5a71868ebc3e435b518e76","slug":"in-lieu-of-arrears-farmers-bought-sugar-worth-3-96-crores-saharanpur-news-mrt5007016159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया के बदले किसानों ने खरीदी 3.96 करोड़ की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया के बदले किसानों ने खरीदी 3.96 करोड़ की चीनी
विज्ञापन
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य के सापेक्ष जनपद के 1157 किसानों ने 31 अगस्त तक शुगर मिलों से 3.96 करोड़ रुपये की 1157 क्विंटल चीनी खरीदी है। गन्ना विभाग ने किसानों को अप्रैल माह से बकाया गन्ना मूल्य के बदले एक क्विंटल चीनी प्रति माह खरीदने की छूट दी थी। जिले की छह चीनी मिलों पर किसानों के अब भी करीब 479.96 करोड़ रुपये बकाया हैं।
बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान में कोताही होते देख गन्ना विभाग ने किसानों को अपनी घरेलू जरूरत के लिए बकाया के सापेक्ष एक क्विंटल चीनी प्रति माह मिल से उठाने की अनुमति दी थी। इस चीनी का भुगतान किसान द्वारा मिल में सप्लाई किए गए गन्ने की पर्चियों से होना है। किसानों ने अप्रैल महीने में दी गई अनुमति का लाभ मई से लेना शुरू किया गया। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया मई से लेकर 31 अगस्त तक 1157 किसानों ने 1157 क्विंटल चीनी का मिलों से उठान किया। इस चीनी का मूल्य 3.96 करोड़ रुपये बैठता है। जिले के 145017 किसानों का अभी भी 479.96 करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया हैं। जिले की चीनी मिलें अब तक कुल खरीदे गए गन्ने का 71.26 प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए लगातार दबाव बनाया हुआ है।
सर्वाधिक चीनी गांगनौली मिल से खरीदी
शुगर मिल -------- किसान --------- चीनी उठान
देवबंद-------------- 117 -----------117 क्विंटल
गांगनौली---------- 7755 ----------- 7755 क्विंटल
शेरमऊ------------ 2169 -----------2169 क्विंटल
गागलहेडी----------- 35 ------------ 35 क्विंटल
नानौता------------ 1480 ----------- 1480 क्विंटल
सरसावा------------ 168 ----------- 168 क्विंटल
नोट: गन्ना विभाग के 31 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार।
चीनी मिलों पर बकाया भुगतान
शुगर मिल ----------- बकाया गन्ना मूल्य
देवबंद --------------- 12188.85 लाख रुपये
गांगनौली ------------ 17253.81 लाख रुपये
शेरमऊ ---------------- 6539.46 लाख रुपये
गागलहेडी ------------- 4133.05 लाख रुपये
नानौता ---------------- 5076.66 लाख रुपये
सरसावा --------------- 2805.12 लाख रुपये
नोट: गन्ना विभाग के 10 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार।