फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In-charge of police posts also changed

पुलिस चौकियों के प्रभारी भी बदले गए

Tue, 25 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
In-charge of police posts also changed
सहारनपुर। कुछ दिन पहले ही जिले के कई थानों में प्रभारियों बदलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने अब पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी बदला है। कई अन्य उपनिरीक्षकों के भी कार्यस्थल बदले गए हैं। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सत्यपाल गौड़ को थाना कुतुबशेर की मानकमऊ पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

थाना मंडी से उपनिरीक्षक दीपक कुमार को थाना मिर्जापुर की हथिनीकुंड पुलिस चौकी के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अतुल कुमार को नगर कोतवाली की घंटाघर पुलिस चौकी, पुलिस लाइन से ही अरविंद कुमार को थाना देवबंद की रेलवे रोड चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रेलवे रोड चौकी के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार को थाना बिहारीगढ़ की डाट काली मंदिर चौकी के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक दीपक कुमार को कोतवाली देहात की बेहट रोड चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि थाना सदर के उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह को इसी थाना क्षेत्र की हसनपुर चौकी का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। इनके साथ ही पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना गागलहेड़ी की कस्बा बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मानकमऊ में चौकी प्रभारी रहे अशोक कुमार को प्रभारी रिट सेल की जिम्मेदारी दी गई है। थाना बिहारीगढ़ से वरिष्ठ उपनिरीक्षक भोपाल शर्मा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक जनकपुरी और इसी थाने से उपनिरीक्षक कौशल गुप्ता को वरिष्ठ यही पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed