फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In Badhedi Koli, 54.08 percent votes were cast for the post of Pradhan.

Saharanpur News: बढेड़ी कोली में प्रधान पद के लिए पड़े 54.08 प्रतिशत मत

Thu, 02 Mar 2023 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
In Badhedi Koli, 54.08 percent votes were cast for the post of Pradhan.
मतदान केंद्र पर पहुंचे एसडीएम देवबंद संजीव कुमार
- शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान
विज्ञापन

- ग्राम प्रधान किलो देवी के निधन से रिक्त हुई सीट पर कराया गया उप चुनाव
फोटो- 10 और संबंधित
नागल। नागल विकासखंड के गांव बढेड़ी कोली में रिक्त पड़े प्रधान पद के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान में 54.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
बता दें कि चार माह पूर्व ग्राम प्रधान किलो देवी का निधन हो गया था। इसके बाद प्रधान पद पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी संतोष पत्नी बिजेंद्र सिंह, संतोष पत्नी बिरमपाल, मोनिका पत्नी ललित कुमार एवं लता पत्नी नरेश कुमार चुनाव मैदान में थे। बृहस्पतिवार को हुए मतदान में गांव के कुल मतों 3807 के सापेक्ष 2059 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। गांव के उच्च माध्यमिक स्कूल में चार बूथों और पंचायत घर पर बने दो बूथों पर ग्रामीणों ने मतदान किया। सुबह से ही मतदान की रफ्तार सुस्त रही जिसमें शाम तक कोई खास तेजी नहीं आई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी संजय डबार ने बताया कि 54.08 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ है। शुक्रवार चार मार्च को मतों की गिनती विकास खंड कार्यालय नागल पर की जाएगी। मतदान के दौरान उप जिलाधिकारी देवबंद संजीव कुमार, तहसीलदार तपन मिश्रा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह लगातार मतदान केंद्र पर नजर रखे रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल मतदान केंद्र और उसके आस पास तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed