फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In 2025, there will be an increase in vehicles on the roads, and a jump in registrations.

Saharanpur News: 2025 में सड़कों पर बढ़ीं गाड़ियां, पंजीकरण में आया उछाल

Sat, 07 Feb 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
In 2025, there will be an increase in vehicles on the roads, and a jump in registrations.
- वर्ष 2024 में 57,478 गाड़ियां हुई थीं पंजीकृत, बीते साल 57,969 वाहन हुए पंजीकृत
विज्ञापन


- दोपहिया के मुकाबले चौपहिया वाहनों की अधिक हुई बिक्री, लग्जरी गाड़ियों का शौक बढ़ा
- त्योहारी सीजन के अक्तूबर और नवंबर में ज्यादा बिके दोपहिया और चौपहिया वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में यातायात और पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ नई गाड़ियां भी सड़कों पर खूब उतर रहीं हैं। संभागीय परिवहन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में वाहनों के पंजीकरण में उछाल आया है। दोपहिया के मुकाबले चौपहिया वाहनों की अधिक बिक्री हुई है। लग्जरी गाड़ियों का भी शौक बढ़ा है।
जिले में वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। चाहे दोपहिया वाहन हो या फिर चौपहिया। हर किसी के घर में वाहन है। संभागीय परिवहन विभाग में वर्ष 2024 में 51,487 दोपहिया और 5991 चौपहिया पंजीकरण हुए। इसी तरह वर्ष 2025 में 50948 दोपहिया और 7021 चौपहिया वाहन खरीदे गए। वर्ष 2025 में 491 वाहनों की खरीद अधिक हुई है। दोपहिया के मुकाबले 1030 चौपहिया अधिक बिकें, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री कम हुई। वाहनों के पंजीकरण बढ़ने से संभागीय परिवहन विभाग के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हुई है। खास बात यह है कि अक्तूबर व नवंबर में त्योहारी सीजन के चलते अधिक वाहन खरीदे गए। अकेले इन दो महीनों में 18,775 वाहनों के पंजीकरण हुए।
विज्ञापन

-- लग्जरी गाड़ियों को लेने का क्रेज
बीते साल लग्जरी गाड़ियों की अच्छी खासी खरीद हुई है। पूरे साल में पांच ऑडी, बीएमडब्ल्यू, वेलफायर और कार्निवल की एक-एक कार खरीदी गई। एक कार की कीमत 50 लाख से अधिक है। इससे कम कीमत की कार के पंजीकरण बंपर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्ष 2025 में किस माह कितने वाहन हुए पंजीकरण
जनवरी - 4125
फरवरी - 3981
मार्च - 4688
अप्रैल - 5485
मई - 4454
जून - 3907
जुलाई - 3360
अगस्त - 3302
सितंबर - 2913
अक्तूबर - 10511
नवंबर - 8264
दिसंबर - 2979
-- वर्जन
लोगों में वाहन लेने का क्रेज बढ़ा है। चाहे दोपहिया वाहन हो या फिर चौपहिया। वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में वाहनों की बिक्री में उछाल आया है। खासकर चौपहिया वाहनों की अधिक बिक्री हुई है। वाहनों के पंजीकरण से राजस्व में भी इजाफा हुआ है। - मानवेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed