फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In 2014, the administration was not giving permission for Modi's rally.

Saharanpur News: 2014 में प्रशासन नहीं दे रहा था मोदी की रैली की अनुमति

Sun, 07 Apr 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 07 Apr 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
In 2014, the administration was not giving permission for Modi's rally.
सहारनपुर। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा था। सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर बताते हैं कि स्थानीय पदाधिकारियों को भी 36 घंटे पहले ही रैली की जानकारी मिली थी। हाईकमान ने केवल इतना कहा था कि मोदी जी की रैली होनी है। उसकी पूरी तैयारी कर वरिष्ठ पदाधिकारियों को जानकारी दो। तब आनन-फानन में पिलखनी में रैली रखवाई गई, लेकिन प्रशासन ने रैली को लेकर अनुमति नहीं दी। वर्तमान में गृहमंत्री अमित शाह ने तब कहा था कि रैली हर हाल में होकर रहेगी। अगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी तो ट्रैक्टर से रैली करेंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। मामला बढ़ता देख प्रशासन को अनुमति देनी पड़ी थी। तब जाकर पिलखनी में रैली कराई गई थी। रैली में मोदी ने दावा किया था कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होगी। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव से पूर्व नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती चली गई। मोदी ने उत्तर प्रदेश सहित देश भर में रैलियां की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed