फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imran Masood join to Congress, reveals his conversation with Mayawati and told further plans

कांग्रेसी हुए इमरान: मायावती को बुरी लगी थी ये बात, अब किया खुलासा, पढ़िए क्या है आगे का प्लान

Sat, 07 Oct 2023 10:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Oct 2023 10:14 PM IST
सार

Imran Masood Update : इमरान मसूद ने कहा कि बसपा ने मुझे बाहर किया है। बहनजी कम लोगों से मिलती थीं, जिसमें मैं भी शामिल था। जिस समय इंडिया गठबंधन की चर्चा चल रही थी, उस समय मैंने बहनजी को बोला था कि इसे लीड करना चाहिए, लेकिन शायद बहनजी को यह बुरा लगा।

विज्ञापन
Imran Masood join to Congress, reveals his conversation with Mayawati and told further plans
इमरान मसूद। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बसपा से निष्कासन के बाद पूर्व विधायक इमरान मसूद ने एक बार फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। शनिवार को दिल्ली में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इमरान को कांग्रेस में शामिल कराया।

विज्ञापन


इस दौरान इमरान ने कहा कि गांधी परिवार के साथ मेरा रिश्ता पहले से ही है। वह कभी खत्म ही नहीं हो सका। पार्टी जहां चाहे वहां मेरा इस्तेमाल करें। मैं हर समय चुनाव के लिए तैयार हूं। पार्टी चुनाव लड़ाएगी तो मैं लडूंगा। पूर्व विधायक इमरान बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ दिल्ली पार्टी कार्यालय पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा ने मुझे बाहर किया है। बहनजी कम लोगों से मिलती थीं, जिसमें मैं भी शामिल था। जिस समय इंडिया गठबंधन की चर्चा चल रही थी, उस समय मैंने बहनजी को बोला था कि इसे लीड करना चाहिए, लेकिन शायद बहनजी को यह बुरा लगा। इसके अलावा राहुल गांधी को लेकर जब बोला गया तो वह भी बहनजी को बुरा लगा। हो सकता है कि इसी वजह से उन्होंने पार्टी से निष्कासित किया।

उन्होंने कहा कि अब मैं कांग्रेस का सिपाही हूं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचकर एक मुकाम तक ले जाया जाएगा। जल्दी ही सहारनपुर में पार्टी की बड़ी रैली कराई जाएगी। लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का फैसला है कि क्या जिम्मेदारी देनी है, लेकिन मैं और मेरे समर्थक हर समय चुनाव के लिए तैयार हैं, जो भी आदेश होगा उसके हिसाब से आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन

जिसका थामा दामन थामा, उसकी तारीफों के बांधे पुल
जिस समय इमरान ने कांग्रेस को छोड़कर सपा का दामन थामा था तब कहा था कि उनके मन में कांग्रेस नेतृत्व का सम्मान है, लेकिन पार्टी अभी यूपी में भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है। भाजपा को समाजवादी पार्टी ही मात दे सकती है। इसलिए वह सपा को ज्वाइन कर रहे हैं। 

वहीं, कुछ समय बाद जब सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए तब कहा था कि बसपा कैडर आधारित पार्टी है। बसपा का अपना जनाधार है। बसपा मजबूत विकल्प के तौर पर खड़ी होगी। अब दोबारा से कांग्रेस ज्वाइन की तो कहा कि पहले से ही कांग्रेस में आस्था थी। अब अपने घर वापसी कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच

बता दें, कि पिछले साल इमरान ने कांग्रेस छोड़कर सपा ज्वाइन कर ली थी, लेकिन कुछ माह बाद ही सपा को छोड़कर बसपा में आ गए थे। करीब डेढ़ माह पहले बसपा से निष्कासन के बाद अटकलों का दौर जारी था कि इमरान कहां पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed