{"_id":"688ba901cf8347a43c091cf8","slug":"imran-and-suleman-were-asking-for-donations-in-the-name-of-jaharveer-by-posing-as-sadhus-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-155336-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: साधु बनकर जाहरवीर के नाम पर दान मांग रहे थे इमरान और सुलेमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: साधु बनकर जाहरवीर के नाम पर दान मांग रहे थे इमरान और सुलेमान
Thu, 31 Jul 2025 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
नकुड़ में जाहरवीर गोगा के नाम पर दान मांगता पकड़ा गया मुस्लिम युवक। स्रोत: वायरल वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़ । हाथ में कलावा बांध जाहरवीर गोगा महाराज का झंडा लेकर दान मांग रहे दो युवकों को लोगों ने शक होने पर पकड़ लिया। छानबीन की गई तो दोनों युवक मुस्लिम निकले। आरोपियों के गिड़गिड़ा कर माफी मांगने और आइंदा इस की हरकत न करने का भरोसा दिए जाने पर छोड़ दिया गया।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दो युवक जाहरवीर गोगा महाराज का झंडा लेकर नकुड़-सहारनपुर रोड पर दुकानदारों से दान मांग रहे थे। दोनों युवकों ने हाथों में कलावे भी बांध रखे थे। इसी दौरान कुछ लोगों को उनकी हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने दोनों से गायत्री मंत्र सुनाने को कहा, लेकिन दोनों में से कोई भी गायत्री मंत्र नहीं सुना पाया।
इसके बाद जाहरवीर गोगा महाराज के बारे में पूछा तो दोनों के पास इस बारे में भी कोई जवाब नहीं था। लोगों ने उनका आधार कार्ड दिखाने को कहा तो आनाकानी करने लगे।
विज्ञापन
सख्ती की गई तो उन्होंने बैग से अपनी आईडी निकालकर दिखाई, जिसमें एक का नाम इमरान व दूसरे का सुलेमान था। लोगों ने पुलिस थाने चलने को कहा दो दोनों आरोपी गिड़गिड़ाते हुए पैरों में गिरकर माफी मांगने लगे और आइंदा ऐसी हरकत ना करने की कसम खाई। इसके बाद दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।