फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Improve the functioning of Health Department and Medical College Administration: Dubey

कार्यप्रणाली सुधारें स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन - दूबे

Sat, 04 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Improve the functioning of Health Department and Medical College Administration: Dubey
सर्किट हाउस में बैठक लेते अपर मुख्य सचिव, नगर विकास एवं जनपद के नोडल अधिकारी रजनीश दूबे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अपर मुख्य सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी रजनीश दूबे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य अपनी जिम्मेदारी समझें और कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। फर्जी आंकडे़बाजी से बाहर आकर कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। विकास योजनाओं का स्वरूप धरातल पर दिखाई पड़े। जितनी भी परियोजनाएं चल रही हैं उनका चार्ट बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होेंने शनिवार दोपहर सर्किट हाउस सभागार में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों का प्रतिमाह निरीक्षण करें। चिकित्सालयों में चिकित्सकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए। जो चिकित्सक उपस्थित न मिले उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग की सर्विलांस कमजोर पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। जनपद में एक जुलाई से अब तक मलेरिया, डेंगू, टायफायड तथा सामान्य बुखार के मरीजों की रिपोर्ट भेजें। निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 06 डायलिसिस करें और सभी ऑक्सीजन प्लांट दो सप्ताह के भीतर सुचारु करने हैं। जिला अस्पताल से मरीजों को मेडिकल पहुंचाने के लिए दो वाहन तत्काल चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की सड़कों को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी की होगी। जनपद में हस्तशिल्प की अपार संभावनाएं है। ऐसी कार्ययोजना बनाएं, जिससे भविष्य में सहारनपुर से 5 हजार करोड़ का निर्यात किया जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा सैनिटाइजेशन, एंटी लार्वा तथा ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने, हैंडपंपों के रिबोर की रैंडम चेकिंग कराने, सफाई कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज लगवाने, मृतक आश्रितों को नौकरी दिलाए जाने, एमएसएमई सेक्टर को अधिक से अधिक बढ़ावा देने तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में दो वृहद गोसंरक्षण केंद्र बनाने के लिए 02-02 हेक्टेयर भूमि चिह्नित करने तथा 11 छोटी गोशाला बनाने को भी कहा। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिला अस्पताल का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव, नगर विकास एवं जनपद के नोडल अधिकारी रजनीश दूबे

जिला अस्पताल का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव, नगर विकास एवं जनपद के नोडल अधिकारी रजनीश दूबे- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान बेड पर दो मरीज देख नाराजगी दिखाते अपर मुख्य सचिव, नगर विकास एवं ?

जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान बेड पर दो मरीज देख नाराजगी दिखाते अपर मुख्य सचिव, नगर विकास एवं ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed