{"_id":"6307ba300d49005c5a244d33","slug":"important-role-of-daughters-in-nation-building-saharanpur-news-mrt6023535134","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण में बेटियों की अहम भूमिका, सक्रिय भूमिका के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण में बेटियों की अहम भूमिका, सक्रिय भूमिका के लिए रहें तैयार
विज्ञापन
मुनज्जा चौधरी
- फोटो : SAHARANPUR
राष्ट्र निर्माण में बेटियों की अहम भूमिका
मिर्जापुर (सहारनपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन के अनूठे अभियान अपराजिता के अंतर्गत मिर्जापुर स्थित अपूर्वा इंटर कॉलेज में राष्ट्र निर्माण में बेटियों की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रस्म में 80 छात्राओं ने सहभागिता की। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11 की मुनज्जा चौधरी प्रथम, कक्षा 11 की इकरा चौधरी द्वितीय एवं कक्षा दस की नेहा तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कदवाल ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बेटियों की अहम भूमिका है। वे अपनी सक्त्रिस्य भूमिका के लिए तैयार रहें। इसके लिए अच्छा स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य सही है तो बेटियां उसके बल पर देश और विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से योगा, प्राणायाम, खेलकूद में भागेदारी करें। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में युवाओं में नशे की प्रवृति तेजी के साथ बढ़ी है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे खुद तो नशे से दूर रहे ही अपने अभिभावकों को भी प्रेरित करें कि वे नशे की लत न लगाएं। बादशाही बाग चौकी इंचार्ज असगर अली ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा का अहम योगदान है। शिक्षा के साथ अपने से बड़ों को सम्मान जरूर दें। दूसरों को सम्मान देने से से ही आप आगे बढ़कर देश की सेवा कर सकेंगी। विद्यालय उप प्रबंधक आरपी तिवारी ने कहा राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि युवाओं विशेषकर बेटियों पर निर्भर है। युवा मतलब ऊर्जा, उत्साह, मनोबल, निडरता है। यह उत्साह दिशाहीन नहीं होना चाहिए। अपनी समस्त ऊर्जा का समावेश कर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें और राष्ट्र को मजबूत बनाएं। सहायक अध्यापिका नताशा ने कहा बेटियों की सहभागिता के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। बेटियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश की उन्नति में अपना योगदान दें। कार्यक्त्रस्म में संदीप कुमार, मुकेश कुमार, रेखा, प्रवेश, अमन, सोनिया एवं रोहित उपस्थित रहे।
छात्राओं ने कहा
- कक्षा 11 की छात्रा मुनज्जा चौधरी ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र चाहे वह खेलकूद हो प्रशासनिक सेवा चिकित्सा आदि में अपना योगदान देकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
- कक्षा 11 की छात्रा सोफिया ने कहा कि देश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बहुत बढ़ रही है जो कि एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है। भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। उसके लिए हमें ज्ञान अर्जित करना होगा।
- कक्षा 12 की छात्रा आफिया ने कहा कि आज के युवा कल के नेता, इंजीनियर, आईएएस हैं। युवा राष्ट्र की प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करता है। राष्ट्र का सर्वांगीण विकास और भविष्य युवाओं पर निर्भर है।

सहायक अध्यापिका नताशा- फोटो : SAHARANPUR

सोफिया- फोटो : SAHARANPUR

आफिया- फोटो : SAHARANPUR

मिर्जापुर के अपूर्वा इंटर कॉलेज में मंचासीन अतिथि- फोटो : SAHARANPUR

अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

उप प्रबंधक आरपी तिवारी- फोटो : SAHARANPUR

बादशाही बाग चौकी इंचार्ज असगर अली- फोटो : SAHARANPUR

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नितिन कंदवाल- फोटो : SAHARANPUR